Live Updates

Weather Forecast : अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Workers cover themselves with plastic sheets as they walk on a road during heavy rain in New Delhi, Thursday, July 29, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_29_2021_000263A)

Weather Forecast Today LIVE,31 July 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update: बंगाल की खाड़ी में दो निम्न दबाब का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके प्रभाव से आज भी बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा, यूपी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में अति भारी बारिश होगी. इधर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में मध्यम से तेज बारिश के आसार है…

विज्ञापन

अगले 4 दिनों में उत्तर, मध्य भारत में तेज बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने शनिवार को कहा कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में तेज बारिश होगी. निम्न दबाव का क्षेत्र और एक मानसूनी प्रवाह के कारण 31 जुलाई से एक अगस्त को मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में और 31 जुलाई को छत्तीसगढ़ तथा उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक, 31 जुलाई से चार अगस्त के दौरान राजस्थान के पूर्वी भाग और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है जबकि 31 जुलाई से तीन अगस्त के दौरान बारिश और तेज होगी.

राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का असर रेल परिचालन पर

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह से रूक रूक कर लगातार हो रही तेज बारिश से लोगों को कठिनाईयों का सामाना करना पड़ रहा है. विभाग के अनुसार नागौर जिले में शनिवार को गुढा और गांविदी मारवाड जकंशन के बीच लगातार पानी के बहाव के कारण जयपुर-जोधपुर रेलवे ट्रेक बह गया, जिससे रेलगाड़ियों का आवागम कुछ घंटों के लिये प्रभावित रहा. उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि भोपाल-जोधपुर विशेष यात्री गाडी के मार्ग को परिवर्तित कर वाया मदार मारवाड लूणी जोधपुर होकर संचालित की जा रही है.

मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के 22 जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. अलर्ट रविवार सुबह तक के लिए जारी किये गये हैं. पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह तक पूर्वी मध्यप्रदेश में सिंगरौली जिले के सराय क्षेत्र में सबसे अधिक 122.4 मिमी बारिश हुई है. जबकि, पश्चिम मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कराहल में सबसे अधिक 240 मिमी बारिश हुई है.

दिल्ली में रविवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 43.6 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिकों ने शाम तक मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर शनिवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था. साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताते हुए कई स्थानों पर यातायात बाधित होने की चेतावनी दी थी. विभाग ने रविवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट और सोमवार के लिए फिर से ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है.

यूपी में अधिकांश जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश

उत्तर प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार को यहां विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े. विभाग ने पूर्वानुमान लगाया कि रविवार को राज्य में कई स्थानों पर बारिश होगी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

दिल्ली में शाम तक बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान में वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शाम तक मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान भी व्यक्त किया है. आईएमडी ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर शनिवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था. साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताते हुए कई स्थानों पर भारी यातायात जाम की चेतावनी दी थी. विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट और सोमवार के लिए फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola