उज्जैन के पास उफनते नाले में गिरी कार, मां बगलामुखी दर्शन को जा रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

एक्सिडेंट के बाद कार को नाले से निकाला जा रहा है (PC : PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक भीषण हादसा हो गया, जहां मूसलाधार बारिश के बीच कार नाले में समा गई. कार में सवार एक ही परिवार के सात सदस्य और चालक की मौत हो गई. यह परिवार ओडिशा से धार्मिक यात्रा पर निकला था.

विज्ञापन

Agar Malwa Car Accident : मध्य प्रदेश के आगर मालवा क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते एक कार नाले में समा गई. हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के सात सदस्य और कार चालक सवार थे. सभी लोग ओडिशा से धार्मिक यात्रा पर निकले थे और उज्जैन से किराए पर गाड़ी लेकर नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में नानखड़ा के पास उफनते रपटे (कॉजवे) पर पानी के तेज बहाव का सही अंदाजा न लग पाने के कारण यह भीषण दुर्घटना घटी.

विज्ञापन

रात 1:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ हादसा, अंदर से लॉक थी कार

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिलीप सोनी के अनुसार, घटना देर रात करीब 1:30 से 3:00 बजे के बीच की आंकी गई है. इलाके में अचानक हुई भारी बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज हो गया था. स्थानीय लोगों का मानना है कि चालक ने पानी से लबालब पुलिया को पार करने की कोशिश की, जिससे गाड़ी बहकर गहरे पानी में डूब गई.

पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने जब सुबह डूबी हुई कार को बाहर निकाला, तो अंदर से आठ शव बरामद हुए. इनमें तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. एसपी ने बताया कि गाड़ी अंदर से पूरी तरह लॉक थी, जिस वजह से यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और दम घुटने व डूबने से सभी की जान चली गई.

उज्जैन से रेंट पर ली गई थी गाड़ी

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रवींद्र बोयत ने बताया कि चालक की पहचान श्याम सुंदर कुमार के रूप में हुई है. परिवार ने ओडिशा से उज्जैन पहुंचने के बाद यह गाड़ी किराए पर ली थी. अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था थी, लेकिन बाहर से आने की वजह से ड्राइवर रपटे पर पानी के दबाव और गहराई को भांप नहीं सका और गाड़ी सीधे पानी में उतार दी. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आगे की कानूनी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 24 से 48 घंटे इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola