DUSU Election Result: 20 राउंड में अध्यक्ष पद की बदलती रही तस्वीर, सिर्फ 2,053 वोट से जीते यश डबास; ऐसे पलटा खेल

Updated:
विज्ञापन

जीत के बाद जश्न मनाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के यश डबास, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे आ गए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की है, जिसमें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव शामिल हैं. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एक निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं. जानिए विस्तृत परिणाम और वोटों का गणित.

विज्ञापन

DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की है. ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छाबड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया.

विज्ञापन

अध्यक्ष पद के मुकाबले में ABVP के यश डबास और कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के विजय शंकर मीणा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. 20 राउंड तक चली मतगणना में कई बार बढ़त बदली. आखिरकार यश डबास ने विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से हरा दिया.

पहले राउंड में डबास आगे, दूसरे में मीणा ने बनाई बढ़त

अध्यक्ष पद की मतगणना के पहले राउंड में यश डबास ने बढ़त के साथ शुरुआत की. उन्हें 1,305 वोट मिले, जबकि विजय शंकर मीणा को 1,191 वोट मिले. यानी पहले राउंड में डबास 114 वोट से आगे थे.

हालांकि, दूसरे राउंड में तस्वीर बदल गई. इस राउंड में यश डबास को 2,448 वोट मिले, जबकि विजय शंकर मीणा के खाते में 2,712 वोट आए. इसके साथ ही मीणा ने बढ़त बना ली. चौथे राउंड तक उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखी.

पांचवें राउंड में यश डबास ने की वापसी

पांचवें राउंड में यश डबास ने एक बार फिर मुकाबले में वापसी की. इस राउंड में उन्हें 5,790 वोट मिले और उन्होंने मीणा पर मामूली बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला लगातार करीबी बना रहा.

नौवें राउंड में फिर आगे निकले विजय शंकर मीणा

मतगणना के नौवें राउंड में NSUI के विजय शंकर मीणा ने एक बार फिर बढ़त बना ली. उन्हें 10,888 वोट मिले और वह यश डबास से सिर्फ एक वोट आगे निकल गए. इसके बाद 14वें राउंड तक मीणा ने अपनी बढ़त बनाए रखी.

इस दौरान अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी बना रहा और हर राउंड के साथ नतीजे को लेकर तस्वीर बदलती रही.

15वें राउंड में डबास ने फिर पलटा मुकाबला

15वें राउंड की मतगणना में यश डबास ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली. इस राउंड में उनके वोटों की संख्या 17,315 पहुंच गई. वह विजय शंकर मीणा से 200 से भी कम वोटों से आगे थे.

इसके बाद डबास की बढ़त धीरे-धीरे बढ़ती गई. 20वें और अंतिम राउंड की गिनती पूरी होने के बाद यश डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया.


ये भी पढ़ें: DUSU Elections Result 2026: कोई टेनिस खिलाड़ी तो कोई हैंडबॉल स्टार, जानें डूसू के विजेताओं की कहानी

DUSU चुनाव में किसे कितने वोट मिले? अध्यक्ष पद

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल किए. उन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से हराया.

उपाध्यक्ष पद

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की. उन्हें कुल 30,615 वोट मिले. शौकीन को NSUI से टिकट नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा.

सचिव पद

सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी विजयी रहीं. उन्हें 21,650 वोट मिले, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले.

संयुक्त सचिव पद

संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की. उन्हें 16,615 वोट मिले. समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव को 15,778 वोट मिले.


ये भी पढ़ें: Video : DUSU चुनाव पर घमासान, गड़बड़ी के आरोप के बीच छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन

पिछले साल कैसा रहा था DUSU का नतीजा?

पिछले साल भी ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की थी. वहीं उपाध्यक्ष पद NSUI के खाते में गया था. इस बार उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता, जबकि ABVP ने तीन केंद्रीय पदों पर अपनी जीत बरकरार रखी.


ये भी पढ़ें: DUSU Result: डूसू चुनाव में कांग्रेस पस्त, राहुल गांधी निशाने पर, बोले सीएम धामी- Gen Z ने ‘झूठ की गूंज’ को नकारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola