School Reopen: देशभर में शीतलहर का कहर जारी, इन राज्यों में आज से खुल गये स्कूल, यहां 18 जनवरी तक बंद

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Jan 2023 10:10 AM

विज्ञापन

Patiala: Students walk along a road amid dense fog during a cold winter morning, in Patiala, Thursday, Jan. 28, 2021. (PTI Photo)(PTI01_28_2021_000013A)

राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी है. इसके मद्देनजर उदयपुर में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 18 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. 19 से 22 जनवरी तक निजी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे.

विज्ञापन

भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम इलाके में शीतलहर का कहर जारी रहा है. न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई. राजस्थान के फतेहपुर व चूरू सबसे ठंडा स्थान रहे, जहां तापमान शून्य से 4.7 डिग्री और 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इधर शीतलहर को देखते हुए राजस्थान में सभी स्कूल को 18 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है, तो देश के कई राज्यों में आज से स्कूल खुल गये हैं.

राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी, 18 जनवरी तक स्कूल बंद

राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी है. इसके मद्देनजर उदयपुर में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 18 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. 19 से 22 जनवरी तक निजी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे.

झारखंड में आज से खुल गये स्कूल

झारखंड में फिलहाल ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि सुबह और शाम शीतलहर जारी है. इस बीच राज्य के सभी स्कूल सोमवार से खुल गये. मालूम हो अधिक ठंड बढ़ने के कारण राज्य भर के स्कूलों को पहली से लेकर 5वीं कक्षा के छात्रों के लिए 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया था. ठंड से राहत मिलने के बाद सोमवार को पुन: खोल दिया गया.

दिल्ली में भी आज से खुल गये स्कूल

दिल्ली में भी ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था. लेकिन सोमवार से फिर से सभी स्कूल खुल गये हैं. हालांकि इस दौरान 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक्सट्रा क्लास जारी थी.

बिहार में भी खुल गये स्कूल

बिहार में भी ठंड के कारण सभी स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिये गये थे. लेकिन सोमवार से सभी स्कूल खुल गये हैं. प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूलों में 9:30 से 2:30 बजे तक पढ़ाई होगी.

पंजाब में 21 जनवरी तक स्कूल बंद

पंजाब में जारी शीतलहर को देखते हुए चंडीगढ़ में शीतकालीन छुट्टी को आगे बढ़ा दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार कक्षा एक से 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल को 21 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola