Supreme Court कॉलेजियम ने की गुजरात और गुवाहाटी उच्च न्यायालयों में नियुक्ति की सिफारिश

Published by : Abhishek Anand Updated At : 03 Mar 2023 9:55 AM

विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए पांच न्यायिक अधिकारियों और दो वकीलों के नाम की सिफारिश की है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली, प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए पांच न्यायिक अधिकारियों और दो वकीलों के नाम की सिफारिश की है.

वहीं, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता ‘करदक एटे’ के नाम की सिफारिश की है, एटे अनुसूचित जनजाति समुदाय से हैं.

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ के कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायिक अधिकारियों-सुजैन वैलेंटाइन पिंटो, हंसमुखभाई दलसुखभाई सुतार, जितेन्द्र चम्पकलाल दोशी, मंगेश रमेशचन्द्र मंगदे और दिव्येशकुमार अमृतलाल जोशी तथा अधिवक्ताओं-देवेन महेन्द्रभाई देसाई और मोक्षा किरन ठक्कर के नामों की सिफारिश की है.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola