सावधान इंडिया के दो क्रू मेंबर्स की सड़क दुर्घटना में मौत, 20 घंटे काम करके लौट रहे थे

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Feb 2021 9:11 PM

विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना की जांच कर रही है यह हादसा कैसे हुआ. जिस दूसरे सदस्य की इस घटना में मौत हुई वह सहयोगी के तौर पर काम करता था. इस घटना के संबंध में आर्ट डायरेक्टर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव दिलीप पिथवा ने दुख जताते हुए कहा, यह भयानक और दुखद घटना है.

विज्ञापन

क्राइम शो सावधान इंडिया के दो क्रू मेंबर्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. सुबह 4.30 बजे दोनों 20 घंटे की शिफ्ट खत्म करके अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे. उसी वक्त यह खतरनाक हादसा हुआ. हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई उनमें प्रमोश सावधान इंडिया में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे.

पुलिस ने इस घटना की जांच कर रही है यह हादसा कैसे हुआ. जिस दूसरे सदस्य की इस घटना में मौत हुई वह सहयोगी के तौर पर काम करता था. इस घटना के संबंध में आर्ट डायरेक्टर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव दिलीप पिथवा ने दुख जताते हुए कहा, यह भयानक और दुखद घटना है. दोनों शुक्रवार से सुबह 7 बजे का शूट था, जो सुबह 3:30 बजे तक खत्म हआ. हमने प्रमोद को खो दिया है यह दुखद है. हमें अभी तक भरोसा नहीं हो रहा है कि वह हमारे बीच नहीं है प्रमोद सुबह से वहां मौजूद था.

घटना के सही कारण की पुलिस जांच कर रही है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा, हम चैनल से इस संबंध में पत्र लिखेंगे और जानकारी लेंगे कि शिफ्ट कितने घंटे तक चली थी . पोस्टमॉर्टम के बाद प्रमोद का शव उनके परिवार को भी सौंप दिया गया और शनिवार को रेमी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola