जापान में पीएम सनाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Sanae Takaichi: प्रतिनिधि सभा के चुनावों में सनाए ताकाइची ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

विज्ञापन

Sanae Takaichi: जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के गठबंधन ने संसद में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है. ताकाइची ने जापान के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क एनएचके को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ऐतिहासिक जीत के बाद अब वह अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. एनएचके ने मतगणना परिणामों का हवाला देते हुए बताया कि रविवार देर रात तक ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने अकेले 316 सीटें हासिल कर ली थीं, जिससे उसे संसद के 465 सदस्यीय निचले सदन में बहुमत मिल गया है. निम्न सदन में बहुमत का जादुई आंकड़ा 261 सीट है. 1955 में गठन के बाद से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की यह अबतक की सबसे बड़ी जीत है. पार्टी ने 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन की जीती गई 300 सीट के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है.  पीएम  मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया “सनाए ताकाइची प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आपकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई.” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. पीएम मोदी ने कहा “मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.” 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola