'आप जब हमें सांप कहेंगे तो जनता हमें भगवान शिव का कंठहार समझेगी', सीएम शिवराज पर कमलनाथ का पलटवार

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Jun 2023 3:44 PM

विज्ञापन

कांग्रेस नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि शिवराज जी आज आपने एक बार फिर राजनीति में शब्दों की मर्यादा तार-तार कर दी. जानें सीएम शिवराज ने क्या कहा जिसपर कमलनाथ ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इससे पहले प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. ताजा बयान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आया है जिसपर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रतिक्रिया दी है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी एकता पर तंज कसा है और विपक्ष को सांप, बंदर और मेंढक बता दिया. इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने उनपर कटाक्ष किया और उनके शब्दों के चयन पर प्रश्न खड़ा कर दिया.

कांग्रेस नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि शिवराज जी आज आपने एक बार फिर राजनीति में शब्दों की मर्यादा तार-तार कर दी. आपने विपक्ष को सांप, मेंढक और बंदर कहा… पिछले कई दिन से आप रह-रह कर अपशब्दों और स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा कि आपकी यही भाषा और यही भावना जनता में आपके प्रति नफरत पैदा कर रही है. आप जब हमें सांप कहेंगे तो जनता हमें भगवान शिव का कंठहार समझेगी. जब आप हमें बंदर कहेंगे तो जनता हमें भगवान राम की वह वानर सेना समझेगी जिसने रावण की पाप की लंका ध्वस्त कर दी थी.

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आगे कहा कि आप गाली-गलौज करते रहिए लेकिन हम सत्य और मर्यादा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि आपको सद्बुद्धि और सहिष्णुता दे.

क्या कहा सीएम शिवराज ने

आपको बता दें कि 23 जून को पटना में विपक्ष की बैठक को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा और कहा कि कहा है कि जब भारी बाढ़ आती है तो सांप, मेंढक और बंदर सभी अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ पर बैठ जाते हैं. पीएम मोदी की लोकप्रियता की ऐसी बाढ़ है कि हर कोई (विपक्ष) एक साथ आकर एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रहा है. चाहे कितनी भी बार एकजुट हो जाएं, कुछ नहीं होने वाला है.


230 सीटों में से 114 सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की थी जीत

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से 114 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़े दल के रुप में उभरकर सामने आयी. वहीं भाजपा ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनायी लेकिन मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार कई विधायकों के भाजपा में चले जाने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गयी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार फिर से बनी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola