Republic Day 2024: आसमान में तेजस-राफेल की गर्जना, कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की शक्ति
Republic Day 2024 ; देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. कर्तव्य पथ पर आज 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से लेकर सरपंचों तक और उद्यमियों से लेकर विक्रेताओं तक करीब 13,000 विशिष्ट अतिथियों ने शुक्रवार को यहां कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया. गणतंत्र दिवस से जुड़ी हर खबर के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ
Republic Day 2024 LIVE: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मियों ने ‘नारी शक्ति’ कौशल का किया प्रदर्शन
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी ‘नारी शक्ति’ कौशल का प्रदर्शन दिखातीं नजर आईं. मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है.
Republic Day 2024 LIVE: निर्वाचन आयोग की झांकी में दिखी भारत के चुनावी प्रक्रिया की ताकत
गणतंत्र दिवस की परेड में शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर निर्वाचन आयोग की झांकी निकाली गई जिसमें ‘‘भारत-लोकतंत्र की जननी’’ का चित्रण किया गया. लोकसभा चुनाव को लोगों और सामग्री की आवाजाही के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया माना जाता है.
Republic Day 2024 LIVE: सीएसआईआर की झांकी में दिखी ‘बैंगनी क्रांति’ की झलक
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में हो रही ‘बैंगनी क्रांति’ को शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की झांकी में महत्पपूर्ण स्थान मिला. सीएसआईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘बैंगनी क्रांति’ भारत की वैज्ञानिक शक्ति और भद्रवाह व आसपास के क्षेत्रों के उन किसानों की मेहनत की भावना को प्रदर्शित करती है, जो पिछले कुछ वर्षों में उद्यमी बन गए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए