कर्नाटक में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान के हुए तीन टुकड़े
Author Arbindkumar Mishra
Updated:
विज्ञापन
रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश, फोटो एक्स
कर्नाटक के विजयपुर जिले में रविवार दोपहर एक छोटा निजी विमान ( Red Bird private jet) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. खेत में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में दो लोग सवार थे.
विज्ञापन
DGCA के अनुसार, रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड का सेसना 172 एयरक्राफ्ट VT-EUC (MSN-17265717) ने बागलकोट (बेलगावी से 100 किमी पूर्व) एयरपोर्ट के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की. बेलागवी पुलिस के मुताबिक विमान में सवार पायलट सहित दोनों लोग दुर्घटना से पहले ही उससे बाहर निकलने में सफल रहे.
विज्ञापन
हादसे में विमान के तीन टुकड़े हो गए
हादसे में विमान के तीन टुकड़े हो गए. विमान में सवार पायलट सहित दोनों लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. प्रशिक्षण विमान ने कलबुर्गी से बेलगावी के लिए उड़ान भरी थी. घटना के सिलसिले में और जानकारी की प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन