दुनिया की सबसे छोटी रामलला की मूर्ति वो भी पेंसिल की नोक पर, देखें वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jan 2024 9:01 AM
अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालु प्रभु रामलला के दर्शन के साथ ही अयोध्या की संस्कृति और सूर्यवंश के वैभव से रूबरू होंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए भव्य संग्रहालय का खाका तैयार किया है. इस बीच दुनिया की सबसे छोटी रामलला की मूर्ति का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो यहां
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एक दिन शेष है, लेकिन अयोध्या पूरी तरह से रामभक्ति में डूब गयी है. देश में हर ओर ‘सीता राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारे गूंज रहे हैं. लोग इस पावन अवसर पर अपनी-अपनी दक्षता का परिचय दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. इस क्रम में एक नाम सामने आया है जिसकी चर्चा करते लोग थक नहीं रहे हैं. दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने ऐसा कमाल किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर श्री राम की मूर्ति बना दी है जिसकी तारीफ लोग सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे है. श्री राम की मूर्ति के संबंध में मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने कहा कि इसे पूरा करने में मुझे 5 दिन लगे और इसकी ऊंचाई सिर्फ 1.3 सेमी है. यह दुनिया की सबसे छोटी मूर्ति है. मैं इसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को उपहार में दूंगा. उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि इस मूर्ति को श्री राम संग्रहालय में जगह मिले.
#WATCH | Jaipur: Guinness World Record holder sculptor Navaratna Prajapati carves out a statue of Shri Ram on the tip of a pencil.
He says, "It took me 5 days to complete it. And it is just 1.3cm in height… This is the smallest statue in the world. I will gift this to the Shri… pic.twitter.com/c9nRo0duCM
— ANI (@ANI) January 21, 2024
पेंसिल की नोक पर श्री राम की मूर्ति देख लोग हुए आश्चर्यचकित
आपको बता दें कि नवरत्न प्रजापति जयपुर के पहले ऐसे कलाकार है जिन्होंने पेंसिल की नोक पर बहुत ही छोटी श्री राम की कलाकृति बना डाली है. वीडियो में नजर आ रहा है कि भगवान राम की इस कलाकृति में एक हाथ में धनुष तो दूसरे हाथ में बाण को तराश कर बनाया गया है. ऐसा प्रजापति ने पहली बार नहीं किया है. उन्होंने इससे पहले भी अपनी कला का लोहा मनवाया है. दो एमएम की लकड़ी की चम्मच बनाकर भी उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी. साथ ही वे पेंसिल की नोक पर भगवान गणपति, भगवान महावीर स्वामी, महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, वल्लभ भाई पटेल, डॉ भीमराव अंबेडकर, पीएम मोदी बना चुके हैं.
Also Read: बंदउँ बालरूप सोइ रामू, सब सिधि सुलभ जपत जिसु नामू, पढ़ें सीएम योगी का खास लेख
मुस्लिम व्यक्ति ने पीओके के शारदा पीठ कुंड से भेजा पवित्र जल
एक मुस्लिम व्यक्ति की चर्चा भी लोग कर रहे हैं जिन्होंने पीओके में स्थित शारदा पीठ कुंड से पवित्र जल एकत्र किया और इसे कूरियर के माध्यम से ब्रिटेन के रास्ते भारत भेजने का काम किया है. ‘सेव शारदा कमेटी कश्मीर’ के संस्थापक रविंदर पंडित ने इस संबंध में जानकारी दी और कहा कि संगठन के सदस्य मंजूनाथ शर्मा ने शनिवार को इस पवित्र जल को अयोध्या में वरिष्ठ पदाधिकारी कोटेश्वर राव को सौंप दिया. 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच डाक सेवा निलंबित है. पीओके में शारदा पीठ के शारदा कुंड का पवित्र जल तनवीर अहमद और उनकी टीम ने एकत्र किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










