Holi 2023 : राजनाथ सिंह का हाथ पकड़कर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री रायमोंडो ने यूं किया डांस, देखें वीडियो

rajnath singh holi dance video : वीडियो में रायमोंडो भारत के रक्षा मंत्री का हाथ पकड़कर डांस करतीं नजर आ रहीं हैं. देखें वायरल होता ये वीडियो और पढ़ें मजेदार कमेंट
होली उत्सव पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने साथ में होली का जश्न मनाया जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में रायमोंडो भारत के रक्षा मंत्री का हाथ पकड़कर डांस करतीं नजर आ रहीं हैं. इस वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चला है.
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो बुधवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आधिकारिक आवास पर होली समारोह में शामिल हुईं. आपको बता दें कि रायमोंडो इस समय भारत के दौरे पर हैं. राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी रक्षा मंत्री के आवास पर होली समारोह में शामिल हुए.
अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने कहा कि यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है और मेरा यहां स्वागत किया गया…ये शानदार है. हैप्पी होली… विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली उत्सव में शामिल हुए.
#WATCH दिल्ली: होली उत्सव पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने साथ में होली का जश्न मनाया। #Holi2023 pic.twitter.com/S5vL4qKNuR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशवासियों को होली की शुभकामनाएं, होली का त्योहार आपस में भाईचारा, प्यार बढ़ाने का अवसर देता है तो इस अवसर पर हम एक दूसरे के साथ मिलकर यह त्योहार मनाए और देश को भी आगे बढाए. वहीं होली पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, जिस प्रकार से पूरे देश में नया उत्साह नया उमंग अमृत काल में प्रवेश कर रहा है… इससे मुझे विश्वास है कि दुनिया हमारे साथ है और दुनिया आशाएं, उपेक्षाएं हमारे साथ है.
दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली उत्सव में शामिल हुए। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो भी समारोह में भाग लिया।
(तस्वीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आवास) pic.twitter.com/qosE6MnaFS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आयोजित होली उत्सव में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि सभी को होली की बधाई. हमारे यहां अमेरिका के मंत्री जो आए हैं उनके साथ हमने होली का त्योहार मनाया है. वो बड़े उत्साह के साथ यहां होली मना रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










