Rajiv Gandhi Viral Video: …और जब राजीव गांधी की चिता के सामने रो पड़ीं सोनिया गांधी

Updated:
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Viral Video: …और जब राजीव गांधी की चिता के सामने रो पड़ीं सोनिया गांधी

Rajiv Gandhi Funeral Video: राजीव गांधी की चिता के सामने सोनिया गांधी और उनका परिवार रो पड़ा था. देखें ये वीडियो

विज्ञापन

Rajiv Gandhi Viral Video:भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को करोबारी नगरी मुंबई में हुआ था. आज उनकी जयंती मनाई जा रही हैँ. आधुनिक भारत के अग्रणी नेताओं में वे शुमार थे. राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर की शुरुआत कर विकास को गति दी थी. वे पेशे से पायलट थे. 1980 में भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद राजीव ने 1982 में राजनीति में कदम रखा. उनकी हत्या के बाद पूरा देश सदमे में आ गया. उनकी चिता के सामने सोनिया गांधी और उनका परिवार रो पड़ा था. वायरल वीडियो में सोनिया गांधी (राहुल और प्रियंका गांधी) के साथ उनके बच्चे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को Himanshu Goel (@HimanshuGoelG) नाम के यूजर ने शेयर किया है. देखें ये वीडियो

21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी. एक आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री की जान गई थी.राजीव 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने और देश को नई गति दी.

Read Also : Top 5 Prime Ministers जिन्होंने साहित्य और राजनीति में किया उल्लेखनीय योगदान

राजीव गांधी के द्वारा दिए गए दो भाषण जिसकी चर्चा हमेशा होती है

  1. यदि किसान कमजोर होते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है. यदि वे मजबूत हैं तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत हो जाती है.
  2. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव ने अपने संबोधन में कहा था- जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो जमीन हिलती है.

राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे

राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है. राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे. उस वक्त कांग्रेस को लोकसभा में बहुमत मिला था. साल 1991 में उग्रवादियों ने उनकी हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola