24 घंटे बाद एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान में बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान का वेदर, फोटो AI

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. जिसके प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी 24 घंटे के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसकी वजह से 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

18 फरवरी राजस्थान के इन इलाकों में बारिश की संभावना, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने तथा कुछ भागों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पिछले 24 घंटे में राजस्थान का कैसा रहा मौसम?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola