Rajasthan Political Crisis: अब क्‍या होगा अशोक गहलोत का कदम ? सचिन पायलट के घर हलचल तेज

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Sep 2022 2:11 PM

विज्ञापन

**EDS: TO GO WITH STORY** Jaipur: Congress MLA Sachin Pilot. (PTI Photo) (PTI09_27_2022_000060B)

Rajasthan Political Crisis: रिपोर्ट में अजय माकन ने विधायक दल की बैठक से इतर अन्य बैठक को अनुशासनहीनता करार दिया है. सचिन पायलट के घर हलचल तेज हो चली है. कांग्रेस विधायक सचिन पायलट के आवास पर पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

राजस्‍थान कांग्रेस का घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है. सबकी निगाहें अब सचिन पायलट पर टिक गयीं हैं. न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोर्स के हवाले से खबर दी है कि सचिन पायलट ने कांग्रेस हाईकमान से साफ कह दिया है कि यदि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री का पद छोड़ना होगा. यह गहलोत की जिम्मेदारी है कि वे विधायकों को एक साथ लाएं. हालांकि इन खबरों को सचिन पायलट ने गलत बताया है.

undefined
सचिन पायलट के आवास पर हलचल तेज

इधर जयपुर में सचिन पायलट के आवास पर हलचल तेज हो चुकी है. उनके समर्थन में कांग्रेस विधायक आवास पहुंच रहे हैं. विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा है कि हम यहां 2023 के चुनाव को लेकर बात करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं. राजस्‍थान में मुख्‍यमंत्री कौन होगा ये हाईकमान तय करेगा. न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोर्स के हवाले से खबर दी है कि विधायकों के संपर्क में सचिन पायलट लगातार हैं. सचिन पायलट ने अपने समर्थकों से कहा है कि पार्टी आलाकमान क्‍या निर्णय लेता है ? इसका हमें इंतजार करना चाहिए.

उत्तराधिकारी को लेकर राजस्‍थान में घमासान

आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उनके उत्तराधिकारी को लेकर राजस्‍थान में घमासान चल रहा है. हाईकमान की ओर से विधायक दल की बैठक के लिए पिछले दिनों पर्यवेक्षक के रूप में भेजे गये मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन विधायकों से बात करने और गहलोत कैंप को मनाने की कोशिश में सफल नहीं हो पाये. इसके बाद दोनों पर्यवेक्षक सोमवार को सीधे जयपुर से दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.

रिपोर्ट में अजय माकन ने विधायक दल की बैठक से इतर अन्य बैठक को अनुशासनहीनता करार दिया है.

कमलनाथ और सोनिया गांधी की मुलाकात

इधर सोनिया गांधी से कांग्रेस के दिग़्गज नेता कमलनाथ ने मुलाकात की है. कांग्रेस को उम्मीद है कि संकट खत्म करने में कमलनाथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद में उनकी कोई रुचि नहीं है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola