ePaper

Rajasthan News : तो इस फॉर्मूले से गहलोत-पायलट के बीच समाधान निकालेगी कांग्रेस? कैबिनेट विस्तार पर फैसला भी जल्द

Updated at : 07 Sep 2020 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan News : तो इस फॉर्मूले से गहलोत-पायलट के बीच समाधान निकालेगी कांग्रेस? कैबिनेट विस्तार पर फैसला भी जल्द

rajasthan news, sachin pilot age, congress, ashok gehlot cabinet expansion news : राजस्थान में कांग्रेस के भीतर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच राजनीतिक विवाद भले ही थम गया हो, लेकिन कांग्रेस हाईकमान अब इससे आशंकित है. पार्टी ने दोनों नेताओं के बीच स्थाई समाधान निकालने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो एक फॉर्मूले पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि इस फॉर्मूले से पार्टी हाईकमान दोनों के बीच समाधान निकाल लेगी.

विज्ञापन

rajasthan news : राजस्थान में कांग्रेस के भीतर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच राजनीतिक विवाद भले ही थम गया हो, लेकिन कांग्रेस हाईकमान अब इससे आशंकित है. पार्टी ने दोनों नेताओं के बीच स्थाई समाधान निकालने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो एक फॉर्मूले पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि इस फॉर्मूले से पार्टी हाईकमान दोनों के बीच समाधान निकाल लेगी.

बताया जा रहा है कि फॉर्मूले में दोनों नेताओं के बीच सत्ता हिस्सेदारी की बात कही गई है. कैबिनेट से लेकर राजनीतिक नियुक्ति में दोनों नेताओं के लोगों को अनुपात में बैठाने की तैयारी है. माना जा रहा है कि कैबिनेट में 70-30 की हिस्सेदारी रहेगी.

जी न्यूज के अनुसार अशोक गहलोत सरकार जल्द ही राजनीतिक नियुक्ति करेगी. पार्टी कहा सूत्रों ने बताया कि सीएम इसके लिए लिस्ट तैयार कर प्रभारी महासचिव अजय माकन को देंगे, जिसके बाद माकन हाईकमान के पास अप्रूवल के लिए भेजेंगे. हालांकि राजनीतिक नियुक्ति में पायलट खेमे को कितनी हिस्सेदारी मिलेगी इस पर संशय है.

जन्मदिन पर करेंगे शक्ति प्रदर्शन- बता दें कि सचिन पायलट के समर्थक पायलट के 43वें जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है. पायलट समर्थक कई जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे. वहीं आज सचिन पायलट अपने समर्थकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे.

अधिकतम हो सकते हैं 30 मंत्री– बता दें कि राजस्थान में अधिकतम 30 मंत्री हो सकते हैं. वर्तमान में राजस्थान में 22 मंत्री है. बताया जा रहा है कि 7 मंत्री को हटाया जाएगा. यानी राजस्थान मंत्रिमंडल में 15 नये चेहरे सामने होंगे. वहीं पायलट गुट 15 में से 6 मंत्री पद खुद के पास रखना चाहते हैं. इतना ही नहीं पायलट खेमा चाहते हैं कि जो मंत्री पद पहले से था, वही मिले.

Also Read: Congress: …तो 50 साल तक विपक्ष में ही रहेगी कांग्रेस, गुलाम नबी आजाद ने क्यों दिया अपनी ही पार्टी के लिए इतना बड़ा बयान?

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola