राजस्थान में अगले 2 से 3 दिन भारी बारिश की संभावना, मानसून आगे बढ़ा

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान में भारी बारिश के बाद जलभराव, फोटो एक्स

Rajasthan Weather: राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही अनेक जगह पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहेगा.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के दक्षिण-पश्चिम भागों में मानसून और आगे बढ़ा है. आगामी दो दिनों में बीकानेर संभाग व शेष भागों में मानसून के आगे बढ़ने की पूरी उम्मीद है. इसके असर से आज और कल दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. हालांकि 10 जुलाई से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी.

विज्ञापन

8 से 10 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 8-10 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि 8 से 13 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में और 10 से 13 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है.

जोधपुर और बीकानेर में भारी बारिश की संभावना

राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

कोटा में सबसे अधिक 96 मिलीमीटर बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर बादलों की गरज एवं बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलीं। इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं कहीं पर भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 96.0 मिलीमीटर बारिश रामगंज मंडी (कोटा) में हुई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola