Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान में नए ‘कप्तान’ भजनलाल, दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी सीएम
Jaipur: Newly-elected Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma with his deputy Diya Kumari addresses the media after BJP Legislature Party meeting, in Jaipur, Tuesday, Dec. 12, 2023. (PTI Photo)(PTI12_12_2023_000177B)
Rajasthan CM Oath Ceremony Live Updates: पिछले दिनों हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद जो परिणाम सामने आए, उसके बाद बीजेपी तीन राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. आज बारी राजस्थान की है. भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर समारोह आयोजित की गई. राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ
शपथ ग्रहण समारोह शुरू, भजनलाल शर्मा लेंगे सीएम पद की शपथ
शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज पहुंचे है. अब से कुछ देर में भजनलाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेंगे और दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.
भजनलाल शर्मा लेंगे सीएम पद की शपथ, PM Modi समेत कई दिग्गज मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत शपथ ग्रहण समारोह के लगभग सभी दिग्गज कार्यक्रम में पहुंच चुके है. अब से कुछ देर में ही भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए