ePaper

Rajasthan Cabinet Reshuffle: CM गहलोत ने स्वीकार किए तीन मंत्रियों के इस्तीफे, शाम में होगी कैबिनेट बैठक

Updated at : 20 Nov 2021 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Reshuffle: CM गहलोत ने स्वीकार किए तीन मंत्रियों के इस्तीफे, शाम में होगी कैबिनेट बैठक

Rajasthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच अशोक गहलोत सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. पंजाब कांग्रेस में अंदरुनी कलह के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में भी अंदरुनी खींचतान की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन

Rajasthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच अशोक गहलोत सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल पिछले कई दिनों से राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट गुट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट में खींचतान की खबर सामने आती रही हैं. ऐसे में कांग्रेस आलाकमान कोई बड़ा बदलाव कर सकती है. राजस्तान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम पांच बजे अपने आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में इन मंत्रियों का इस्तीफा ले लिया जाएगा. हालांकि सीएम गहलोत ने तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं.

इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

राजस्थान सकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों जिन्होंने इस्तीफा दिया है उनमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी है

अंदरुनी लड़ाई में गई तीनों की कुर्सी

राजस्थान सरकार के इन तीनों कद्दावर मंत्रियों के इस्तीफे के पीछे वजह गहलोत-पायलट की लड़ाई को बताया जा रहा है. राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन बीती शाम जयपुर पहुंचे तो सूबे की सियासत गर्म हो गई.माकन ने एलान किया कि गहलोह सरकार के तीन मंत्री इस्तीफा देकर संगठन में काम करना चाहते हैं. दरअसल पायलट खेमा सरकार और संगठन में अपने लोगों को तरजीह देने की मांग कर रहा है. इसी को लेकर कई दिनों से मंत्रीमंडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं.

इन मंत्रियों की हो सकती है ताजपोशी

बताया जा रहा है कि गहलोत मंत्रिमंडल में पूरे 12 नए मंत्रियों की ताजपोशी की जा सकती है. दीवाली से पहले ही इसे लेकर कोशिश कर रही थी लेकिन बात नहीं बन पाई. हालांकि अब 3 मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद इन मंत्रियों की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है. इसलिए आज के कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार का भी एलान हो सकता है.

पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठक कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक में ये तय किया गया है कि अशोक गहलोत केपसंद के 7 मंत्री बनाए जाएंगे, जबकि सचिन पायलट खेमें से 5 लोगों को मंत्री बनने का मौका मिलेगा. इसके साथ साथ बड़ी संख्या में मंत्रियों के विभाग के बदले जासकते हैं. 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नफा नुकसानको देखते हुए ये बदलाव किए जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola