Rajasthan Election: ईवीएम में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत, तीन दिसंबर को होगा फैसला
Pushkar: People at a polling station to cast their votes for the Rajasthan Assembly election, in Pushkar, Saturday, Nov. 25, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI11_25_2023_000027B)
Rajasthan assembly election 2023: राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट पर चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे से जारी है. राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा. उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर 51,507 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां 5,26,90,146 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे. मतदान से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ
Rajasthan Election Live: शाम पांच बजे तक करीब 68 फीसदी मतदान
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान में शाम पांच बजे तक लगभग 68.24 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले. राज्य की 199 विधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था, जो शाम छह बजे तक चला. अधिकारियों ने कहा कि मतदान के पहले दो घंटों में करीब 10 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सुबह 11 बजे तक यहां 25 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि दोपहर एक बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. वहीं, दोपहर तीन बजे तक 55.63 फीसदी मतदान हुआ.
राजस्थान में विधानसभा चुनाव में तीन बजे तक 55 फीसदी मतदान
राजस्थान में 200 सदस्यीय राज्य विधानसभा की 199 सीट पर चुनाव के लिए मतदान जारी है. दोपहर तीन बजे तक 55 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले. निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. दोपहर बाद तीन बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान शाम छह बजे तक चलेगा. राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर 50 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 5,26,90,146 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे. मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच जारी है.
राजस्थान विधानसभा चुनाव: पथराव के कई आरोपी पुलिस की हिरासत में
सीकर में पथराव पर फतेहपुर डीएसपी रामप्रसाद ने कहा है कि कुछ लोगों के बीच आपसी झड़प के बाद पथराव शुरु हो गया. कुछ लोगों को मुआवजा दिया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि दोषियों पर हम कड़ी कार्रवाई करेंगे. पुलिस ने यह भी बताया कि जिस जगह झड़प हुआ वो मतदान केंद्र से दूर है. इससे वोटिंग में कोई बाधा नहीं पहुंची है. जिन लोगों ने अभी तक वोट नहीं डाला है, उन्हें जाकर वोट करना चाहिए. सभी को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए