Raja Raghuvanshi Murder Case Update: सोनम के दो मददगार जमानत पर रिहा, जानिए कोर्ट में क्या बोले वकील

Published by :Neha Kumari
Published at :13 Jul 2025 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case Update: सोनम के दो मददगार जमानत पर रिहा, जानिए कोर्ट में क्या बोले वकील

Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: राजा रघुवंशी की हत्या के दो सह आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार को कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है. दोनों पर आरोप है कि राजा की हत्या के बाद इन्होंने सोनम रघुवंशी को शरण दी थी. इसके साथ ही उन पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है.

विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: राजा रघुवंशी की हत्या के दो सह-आरोपियों को जमानत दे दी गई है. शिलांग की एक अदालत में आरोपियों ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार पर आरोप है कि दोनों ने राजा की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम की सबूत छिपाने में मदद की थी.

वकील ने क्या कहा?

जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्या के सह-आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई. वकील का कहना है कि दोनों व्यक्तियों पर आरोप है कि उन्होंने मुख्य आरोपी को शरण दी और सबूत को छिपाने में मदद की, लेकिन हत्या में प्रत्यक्ष रूप से उनकी भूमिका नहीं है. उनके ऊपर लगाई गई धाराएं जमानती हैं, जिस कारण से कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर की है.

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के जिस फ्लैट में सोनम ने राजा की हत्या के बाद ठहरी थी, लोकेंद्र तोमर उसका मालिक था और बलबीर अहिरवार फ्लैट का सिक्योरिटी गार्ड था. दोनों को पुलिस द्वारा सबूतों को छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का कहना है कि लोकेंद्र तोमर ने सोनम को शरण देकर उसे छिपाने की कोशिश की थी.

बताया जा रहा है कि आरोपियों की जमानत से मेघालय पुलिस खुश नहीं है. उन्होंने जमानत पर विरोध जताया है. कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत को मंजूरी देते हुए कुछ शर्तें रखी हैं. ट्रायल प्रक्रिया के दौरान दोनों आरोपियों को इन शर्तों का पालन करना होगा.

यह भी पढ़े: जंगल की गुफा में क्या कर रही थी रूसी महिला? हलचल हुई तो पहुंची पुलिस| Russian Woman Found

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola