Raja Raghuvanshi Murder Case: जहां राजा को मारा वहां पहुंची पत्नी सोनम रघुवंशी, पुलिस ने कराया क्राइम का नाटकीय रूपांतरण

Updated:
विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या में आरोपी उसकी पत्नी सोनम समेत सभी आरोपियों को मेघालय पुलिस मंगलवार को वेई सावडोंग फॉल्स, चेरापूंजी (सोहरा) लेकर पहुंची. सोहरा वही स्थान है, जहां कथित रूप से सोनम ने अपने पति की हत्या की थी. सभी आरोपियों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और क्राइम का नाटकीय रूपांतरण किया. पुलिस की टीम के साथ सभी जांच टीम घटना स्थल पर पहुंची.

विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने सोहरा आए राजा रघुवंशी की 23 मई को हत्या कर दी गई थी. हत्या के सिलसिले में सोनम, उसके कथित प्रेमी राज और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है. पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया, ‘‘हम अपराध के दृश्य को फिर से बनाने के लिए सभी आरोपियों को सोहरा ले आए हैं.’’

2 जून को राजा का क्षत-विक्षत शव हुआ था बरामद

राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला था. सोनम की तलाश जारी रही, जो 9 जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और फिर आत्मसमर्पण किया. इससे पहले पुलिस ने उसके कथित प्रेमी राज और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं और एसआईटी मामले की जांच कर रही है.

एसआईटी सभी एंगल से कर रही जांच

डीजीपी आई नोंग्रांग ने कहा कि एसआईटी मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है. नोंग्रांग कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और भी है. यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिन के भीतर ही वह (सोनम) अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल ले.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी संभावित एंगल की जांच कर रहे हैं. पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को जोड़ा जा रहा है.’’ एक अधिकारी ने कहा कि एसआईटी ने असम पुलिस और कुछ अन्य राज्यों से भी सहायता मांगी है, जहां आरोपी व्यक्ति अपराध से पहले और बाद में रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola