IPL 2024: आईपीएल लाइव मैच में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में लगे नारे, अरुण जेटली स्टेडियम का ऐसा था नजारा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 May 2024 8:11 AM

विज्ञापन

arvind kejriwal

IPL 2024: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया.

विज्ञापन

IPL 2024: दिल्ली और राजस्थान के बीच मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से हरा दिया. जिस समय दोनों टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था, उस समय एक ओर क्रिकेट प्रेमी चौकों और छक्कों पर जमकर मजे ले रहे थे, तो दूसरी ओर स्टेडियम में कुछ लोगों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए भी देखा गया.

आईपीएल मैच के दौरान अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे लगे, हिरासत में लिए गए

दिल्ली पुलिस ने बताया, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाए. हमारे कर्मचारी स्टेडियम में विभिन्न बिंदुओं पर तैनात थे. हमने सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया. कानूनी औपचारिकताओं के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने कहा, हम सभी दर्शकों को खेल का आनंद लेने और स्टेडियम में ऐसी गतिविधि में शामिल न होने के लिए की अपील करते हैं.

Also Read: करो या मरो वाले मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से हराया, प्लेऑफ की संभावना बरकरार

केजरीवाल की तस्वीर वाली जर्सी पहने हुए थे समर्थक

अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी करने वाले लोग केजरीवाल की तस्वीर वाली जर्सी पहने हुए थे. जिसमें सीएम केजरीवाल की तस्वीर के साथ-साथ ‘जेल का जवाब वोट से’ स्लोगन भी लिखा हुआ था.

Also Read: जमानत मिल भी गई तो मुख्यमंत्री का काम नहीं कर पाएंगे अरविंद केजरीवाल? जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

शराब घोटाला से जुड़‍े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

मालूम हो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को शराब घोटाला से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. उसके बाद से सीएम केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में भेज दिया गया है. केजरीवाल को कोर्ट से अबतक जमानत नहीं मिली है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली.

Also Read: Arvind Kejriwal:सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को राहत मिलेगी या नहीं अगले हफ्ते हो सकता है तय

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola