Rain Alert : इन राज्यों में होगी बारिश, बदलेगा मौसम
बारिश से बचने की कोशिश करता युवक
Rain Alert : बिहार के मौसम में बदलाव नजर आएगा. झारखंड के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. जानें दिल्ली और यूपी के मौसम का हाल.
Rain Alert : स्काइमेट वेदर के अनुसार, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. असम, सिक्किम और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है. पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान वृद्धि होगी, लेकिन उसके बाद गिरावट दर्ज की जाएगी. उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.
दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह मौसम के औसत से 0.4 डिग्री कम है. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा पश्चिम से तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है. यहां का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. मौसम इस सप्ताह शुष्क रहेगा.
बदलेगा बिहार का मौसम
बिहार का मौसम बदल सकता है. मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, पूर्वोत्तर बांग्लादेश में एक चक्रवातीय परिसंचरण बना नजर आ रहा है. उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम की हवाएं भी हैं. मंगलवार को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. बुधवार से दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. उत्तर बिहार में 12 फरवरी तक हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.
झारखंड के तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
झारखंड के तापमान में अब वृद्धि देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, सभी जिलों में 11 फरवरी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है. अगले दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह में हल्की धुंध रहेगी. दिन में आसमान साफ रहेगा. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का हल्का असर कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से अगले एक हफ्ते तक उत्तर प्रदेश में बारिश, शीतलहर और बादल को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा नजर आ सकता है. अगले 3 दिनों के बीच प्रदेश में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










