Rain Alert: नवरात्रि-दशहरे में जमकर होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, देखें अगले 7 दिनों की वेदर रिपोर्ट

Jharkhand Weather Forecast
Rain Alert: देशभर में नवरात्रि और दशहरे की तैयारी शुरू हो चुकी है. पंडालें बन रही हैं, तो घर में लोग मां दुर्गा के आगमन की तैयारी कर रहे हैं. बाजारों में चहल-पहल बढ़ चुकी है. वैसे में अगर मौसम साथ न दे तो त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है. आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो अच्छी खबर नहीं है.
Rain Alert: नवरात्रि और दशहरे में जमकर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. वैसे में बारिश त्योहार के आनंद में पानी फेर सकती है. आईएमडी ने अगले 7 दिनों के लिए वेदर रिपोर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार देश के अधिकतर राज्यों में बारिश का असर देखने को मिलेगा.
अगले 7 दिनों के लिए मौसम की चेतावनी (30 सितंबर- 06 अक्टूबर 2024)
अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है.
1 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 1 अक्टूबर को असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है.

दो अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दो अक्टूबर को बिहार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है.
3 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है.

4 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है.

5 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर को असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.
6 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 6 अक्टूबर को भी असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










