Rain Alert: 5 राज्यों में झमाझम बारिश, आईएमडी का अलर्ट, फिर करवट लेगा मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Feb 2025 9:52 PM

विज्ञापन

Rain Alert

Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है. पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है. मौसमी हलचल के कारण कई इलाकों में बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है. पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

Rain Alert
Rain alert

Rain Alert: मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आ रहा है. सोमवार को सिक्किम और जम्मू कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई. हालांकि अन्य हिस्से शुष्क रहे. जबकि पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा दर्ज किया है.

Rain Alert
Rain alert

उत्तर भारत के कई इलाकों में अभी भी सर्दी का दौर है. न्यूनतम तापमान दहाई अंक के नीचे है. वहीं पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बारिश की दस्तक होने वाली है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में मौसम इस सप्ताह शुष्क रहेगा. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान दहाई अंक के ऊपर है. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और पश्चिम से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

rain alert
Rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्ली में मौसम का ऐसा ही मिजाज रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक मौसम में अभी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढोतरी होने की संभावना है.

Rain Alert
Rain alert

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक ठंड में कमी आ सकती है. कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है. 12 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा.

Weather Forecast
Weather forecast

स्काई मेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल से लेकर सिक्किम में बारिश हो सकती है. इसके असाला असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 11 और 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है. कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है.

Rain Alert
Rain alert
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola