Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है. वेणुगोपाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा, दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में कई जगह चूक हुई है.
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आ रहा है. कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है. वेणुगोपाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा, दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में कई जगह चूक हुई है. उन्होंने आगे लिखा, यात्रा में शामिल कई लोगों से आईबी ने पूछताछ की है.
कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और उनसे राहुल गांधी और सभी भारत यात्रियों और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया. महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पत्र में यह आग्रह किया कि अब आगे पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्यों में राहुल गांधी और यात्रा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी तथा कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं की अतीत में हुई हत्या का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार को प्रतिशोध की राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए तथा कांग्रेस नेताओं की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.
Also Read: Congress Foundation Day: टी-शर्ट ही चल रही है, काम नहीं करेगी तो देखेंगे, तंज पर बोले राहुल गांधी
Congress writes to Union Home Minister Amit Shah and requests him "to take immediate steps to ensure the safety and security of Rahul Gandhi and of all the Bharat Yatris and leaders joining Bharat Jodo Yatra" pic.twitter.com/tCsbyh9D6J
— ANI (@ANI) December 28, 2022
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मूकदर्शक बनी रही दिल्ली पुलिस
केसी वेणुगोपाल ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए अपनी चिट्ठी में लिखा, दिल्ली पुलिस यात्रा के दौरान राहुल गांधी को सुरक्षा देने में विफल रही. कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर दावा किया कि दिल्ली में 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा में सेंध लगी और पुलिस राहुल गांधी के इर्द-गिर्द भीड़ को नियंत्रित कर घेरा बनाने में नाकाम रही जबकि उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. वेणुगोपाल ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा, दिल्ली में 24 दिसंबर को स्थिति यह हो गई थी कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रियों को राहुल गांधी के आसपास घेरा बनाना पड़ा था.
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से गुजर चुकी है और फिलहाल दिल्ली में विश्राम के दौर में है. जनवरी के शुरू में यात्रा के उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर जाने का कार्यक्रम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










