लंदन मामले में बोलना चाहते थे राहुल गांधी, स्पीकर को लिखा पत्र, लोकसभा अध्यक्ष ने ठुकरायी अर्जी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Mar 2023 12:03 PM

विज्ञापन

राहुल अपने बयान पर सफाई देना चाहते हैं. कई बार उन्होंने इसको लेकर कुछ कहने की कोशिश की लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने सदन के इस मामले में बोलने को लेकर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा...

विज्ञापन

लंदन में लोकतंत्र पर दिए बयान राहुल गांधी को अब भारी पड़ने लगे हैं. बीजेपी लगातार उन पर माफी मांगने का दबाव बना रही है. इधर, राहुल अपने बयान पर सफाई देना चाहते हैं. कई बार उन्होंने इसको लेकर कुछ कहने की कोशिश की लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने सदन के इस मामले में बोलने को लेकर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा था, लेकिन राहुल की अर्जी को ओम बिरला ने खारिज कर दिया.

स्पीकर ने ठुकराया राहुल की अर्जी:  दरअसल, राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन में लंदन में दिए अपने भाषण पर सफाई पेश करना चाहते थे. वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि स्पीकर ने संसद के रूल 357 का हवाला देते हुए उनकी अर्जी को ठुकरा दिया. गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल गांधी लंदन वाले पर पर सफाई देने की कोशिश की थी.

विदेश मंत्रालय की कमेटी की मीटिंग में भी दी थी सफाई: इससे पहले राहुल गांधी विदेश मंत्रालय की कमेटी की मीटिंग में अपने लंदन में दिए बयान पर सफाई दी थी. मीटिंग में उन्होंने कहा थी कि मेरा बयान किसी देश या सरकार को लेकर नहीं था. उन्होंने एक व्यक्ति को लेकर यह बयान दिया था. उन्होंने सफाई दी थी कि भारत के लोकतंत्र के संबंध में जो कहा, ये भारत का अपना अंदरूनी मुद्दा है और हम इसे सुलझा लेंगे. हालांकि बाद में उन्हें विदेश मंत्री ने यह कहकर चुप करा दिया यह प्लेटफॉर्म इस तरह की बात के लिए नहीं है.

Also Read: कर्नाटक चुनाव: विवादों के बीच आज बेलगावी में राहुल गांधी की मेगा रैली, बीजेपी पर कर सकते हैं बड़ा हमला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola