राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का बड़ा हमला, कहा- उन्हें माफी मांगनी ही चाहिए

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Mar 2023 10:39 AM

विज्ञापन

Hardeep Singh Puri

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो उसे बोलने की आजादी है लेकिन इसके साथ ही वह आजादी भी आती है जिसे उत्तरदायित्व की आवश्यकता कहा जाता है.

विज्ञापन

राहुल गांधी का लंदन में दिया गया बयान उनके लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है. देश में इस बयान को लेकर कांग्रेस की भद्द तो पिट ही रही है. बीजेपी भी राहुल गांधी से मांगी मंगवाने पर अड़ी हुई है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का एक बयान सामने आया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि राहुल गांधी को स्पष्ट रूप से माफी मांगनी चाहिए. पुरी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा का मूल कायरता है, मुझे नहीं पता कि वह क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं. भारत आज 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे.

राहुल ने लोकतंत्र बुनियादी ढांचे पर हमला किया- हरदीप पुरी: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो उसे बोलने की आजादी है लेकिन इसके साथ ही वह आजादी भी आती है जिसे उत्तरदायित्व की आवश्यकता कहा जाता है. पुरी ने कहा कि हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र हैं लेकिन मिस्टर गांधी ब्रिटेन गए और कहा कि भारतीय लोकतंत्र बुनियादी ढांचे पर हमले का सामना कर रहा है.

बीजेपी लगातार कर रही है राहुल पर हमला: राहुल गांधी के लंदन में लोकतंत्र पर दिए बयान को लेकर बीजेपी की ओर से लगातार हमला हो रहा है बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया था. नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी ही होगी. राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए उनके बयान से पूरे देश में आक्रोश है. यहीं नहीं नड्डा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है.

Also Read: कर्नाटक चुनाव: विवादों के बीच आज बेलगावी में राहुल गांधी की मेगा रैली, बीजेपी पर कर सकते हैं बड़ा हमला

सदन की नहीं चल पा रही कार्यवाही: राहुल गांधी के बयान का बीजेपी सदन में भी विरोध कर रही है. लोकसभा और राज्य सभा की कार्यवाही बीते पांच दिनों से हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. सदन शुरू होते ही हंगामा शुरू हो रहा है. बजट सत्र के दूसरे चरण में हंगामे के कारण न तो लोकसभा चल पा रहा है और न ही राज्यसभा. सदन शुरू होते ही हंगामे के कारण उसे स्थगित कर देना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola