Rahul Gandhi Speech: ‘तपस्या से गर्मी आती है, 6 साल के युवा’, जमकर ट्रोल हुए राहुल गांधी, देखें VIDEO

Rahul Gandhi Speech
Rahul Gandhi Speech: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में जोरदार भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. हालांकि अपनी स्पीच में राहुल ने कुछ बातें ऐसी बोल दी, जिससे वो संसद में जमकर ट्रोल हुए.
Rahul Gandhi Speech: राहुल गांधी ने एक बार फिर संसद में जोरदार भाषण दिया. लोकसभा में भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशान साधा. उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति लेकर मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान उन्होंने महाभारत की भी चर्चा की. द्रोणाचार्य और एकलव्य का भी जिक्र किया. लेकिन इस दौरान उनसे चूक हो गई, जिसपर सदन में खूब हंगामा हुए. अब संसद से बाहर सोशल मीडिया में भी राहुल गांधी ट्रोल हो रहे हैं. तो आइये जानते हैं राहुल गांधी ने आखिर क्या कहा था?
“तपस्या से गर्मी आती है, 6 साल के युवा”, जमकर ट्रोल हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने भाषणा में तपस्या का जिक्र किया. जिसमें उन्होंने कहा, “धनुष में तपस्या है, मनरेगा के काम में तपस्या है. तपस्या का मतलब, शरीर में गर्मी पैदा करना है”. राहुल की इसी बात पर जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष के सांसद जमकर मजे लिए. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, आज जब मैं विपक्ष के नेता को सुन रहा था, तो मुझे नये-नये ज्ञान की प्राप्ति हुई. 6-7 साल में आदमी युवा हो जाता है, ये पहली बार सुना है. अब जाकर ये ढूंढूंगा की ये ज्ञान कहां से आता है. तपस्या से गर्मी आती है, ये दूसरा ज्ञान प्राप्त हुआ, मैंने कई बार इस हाउस में कहा है कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करके आते हैं, लेकिन तपस्या जैसे पवित्र शब्द को क्यों बदनाम कर रहे हैं.
द्रोणाचार्य और एकलव्य पर भी ट्रोल हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी अपने भाषण के दौरान जब द्रोणाचार्य और एकलव्य की चर्चा कर रहे थे, तब फिर से ट्रोल हो गए. उन्होंने कहा, “जिस तरह से द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काट दिया था, आप पूरे देश का अंगूठा काटने में व्यस्त हैं. राहुल गांधी जब ऐसा बोले तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने बीच में रोका और कहा, द्रोणाचार्य ने अंगूठा नहीं काटा था, बल्कि एकलव्य ने खुद काटकर दिया था. राहुल गांधी कुछ देर रुकते हैं, फिर अपना भाषणा पूरा करते हैं.
सोशल मीडिया में भी ट्रोल हो रहे राहुल गांधी
राहुल गांधी के भाषण की चर्चा न केवल संसद में हुई, बल्कि सोशल मीडिया में भी उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन सोशल मीडिया में लोग राहुल के वीडियो को शेयर कर जमकर मजे ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










