राहुल गांधी: जनता परेशान, लेकिन 'अहंकारी राजा' की छवि चमकाने के लिए अरबों रुपये फूंक रही सरकार

Updated at : 02 Aug 2022 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी: जनता परेशान, लेकिन 'अहंकारी राजा' की छवि चमकाने के लिए अरबों रुपये फूंक रही सरकार

राहुल गांधी ने कहा, महंगाई और 'गब्बर सिंह टैक्स' आम आदमी की आय पर सीधा प्रहार है. आज की वास्तविकता यह है कि आम इंसान अपने सपनों के लिए नहीं बल्कि 2 वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है.

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में सत्तापक्ष की ओर से महंगाई होने की बात को खारिज किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता परेशान है, लेकिन सरकार एक ‘अहंकारी राजा’ की छवि चमकाने के लिए अरबों रुपये फूंक रही है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘तानाशाही’ सरकार चाहती है कि उसकी हर बात पर विश्वास किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है, क्योंकि कांग्रेस उसके खिलाफ लड़ती रहेगी.

आम जनता की आवाज है कांग्रेस

राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ”खुद को अकेला मत समझना, कांग्रेस आपकी आवाज है, और आप कांग्रेस की ताकत. तानाशाह के हर फरमान से, जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश से हमें लड़ना है. आपके लिए, मैं और कांग्रेस पार्टी लड़ते आ रहे हैं, और आगे भी लड़ेंगे.” उन्होंने कहा, आज देश में किन मुद्दों पर विचार-विमर्श होना चाहिए, यह आप अच्छे से जानते हैं क्योंकि सरकार की हर गलत नीति का असर आपके जीवन पर पड़ रहा है.

मानसून सत्र में मंहगाई को लेकर मांगा गया था जवाब

कांग्रेस नेता ने कहा, संसद के इस मानसून सत्र में हम सरकार से जनता के सवालों के जवाब मांगना चाह रहे थे, लेकिन आप सब ने देखा कि कैसे सरकार ने विपक्ष के लोगों को निलंबित करवाया, हमारे द्वारा विरोध करने पर हमें गिरफ्तार करवाया, सदन स्थगित करवाया, और कल जब चर्चा हुई भी तो सरकार ने साफ कहा कि ‘महंगाई जैसी कोई समस्या है ही नहीं’!

महंगाई और ‘गब्बर सिंह टैक्स’ आम आदमी पर कर रहा प्रहार

उन्होंने दावा किया, ”देश बेरोजगारी की महामारी से जूझ रहा है, करोड़ों परिवारों के पास स्थिर आय का कोई साधन नहीं बचा, लेकिन सरकार सिर्फ एक ‘अहंकारी राजा’ की छवि चमकाने में अरबों रुपये फूंक रही है.” राहुल गांधी ने कहा, महंगाई और ‘गब्बर सिंह टैक्स’ आम आदमी की आय पर सीधा प्रहार है. आज की वास्तविकता यह है कि आम इंसान अपने सपनों के लिए नहीं बल्कि 2 वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है.

Also Read: Ayman al-Zawahiri: अमेरिका ने कुचला आतंकवाद का दूसरा बड़ा फन, जानिए CIA ने कैसे किया अल जवाहिरी का खात्मा
न हम डरेंगे और न इन्हें डराने देंगे- राहुल गांधी

उन्होंने कहा, यह सरकार चाहती है कि आप बिना सवाल किए तानाशाह की हर बात को स्वीकार करें. मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं, इनसे डरने की और तानाशाही सहने की जरुरत नहीं है. ये डरपोक हैं, आपकी ताकत और एकता से डरते हैं, इसलिए उसपर लगातार हमला कर रहे हैं. अगर आप एकजुट हो कर इनका सामना करोगे, तो ये डर जाएंगे. कांग्रेस नेता ने कहा, मेरा आपसे वादा है, न हम डरेंगे और न इन्हें डराने देंगे. (भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola