'रोजगार देना ‘राजा' के बस की बात नहीं', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार

**EDS: HANDOUT PHOTO MADE AVAILABLE FROM AICC ON FRIDAY, JULY 1, 2022** Wayanad: Congress leader Rahul Gandhi with party leader K.C. Venugopal and others during a protest march of United Democratic Front, in Wayanad. (PTI Photo)(PTI07_01_2022_000261B)
मोदी सरकार ने बुधवार को एक प्रश्न के लिखित जवाब में लोकसभा को बताया कि वर्ष 2014 से 2022 के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये 22.05 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए और भर्ती एजेंसियों द्वारा 7.22 लाख अभ्यर्थियों की भर्ती की अनुशंसा की गयी है.
देश में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने वर्ष 2014 से 2022 के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये 22.05 करोड़ आवेदन मिलने को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि रोजगार देना ‘राजा’ के बस की बात नहीं है. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि 22 करोड़ युवा, 8 सालों में सरकारी नौकरियों के लिए कतार में लगे, नौकरी मिली 7.22 लाख को, यानी 1000 में से सिर्फ़ 3 को….बेरोज़गारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा आता है. सच तो ये है- रोज़गार देना इनके बस की बात नहीं. राहुल गांधी ने कहा कि युवा देश का ‘एसेट’ हैं, भाजपा उन्हें ‘लाइबिलिटी’ दिखा रही है.
यहां चर्चा कर दें कि सरकार ने बुधवार को एक प्रश्न के लिखित जवाब में लोकसभा को बताया कि वर्ष 2014 से 2022 के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये 22.05 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए और भर्ती एजेंसियों द्वारा 7.22 लाख अभ्यर्थियों की भर्ती की अनुशंसा की गयी है. लोकसभा में ए रेवंत रेड्डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी. रेड्डी ने वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी नौकरी पाने वाले लोगों का ब्यौरा मांगा था. मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये भर्ती एजेंसियों द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों की संख्या 7,22,311 है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से अब तक 22,05,99,238 आवेदन प्राप्त हुए.
Also Read: राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी ने कहा- माफी मांग चुके हैं अधीर रंजन चौधरी
आपको बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजा कहकर संबोधित किया था. ईडी द्वारा सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद कांग्रेस ने देश भर में प्रदर्शन किया था. इस दौरान दिल्ली के विजय चौक पर प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया था. इस दौरान भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी को राजा कहकर संबोधित किया था.
भाषा इनपुट के साथ
22 करोड़ युवा, 8 सालों में सरकारी नौकरियों के लिए कतार में लगे, नौकरी मिली 7.22 लाख को, यानी 1000 में से सिर्फ़ 3 को।
बेरोज़गारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा आता है। सच तो ये है- रोज़गार देना इनके बस की बात नहीं।
युवा देश का ‘Asset’ हैं, भाजपा उन्हें ‘Liability’ दिखा रही है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 28, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




