‘एक तरफ नाटक, दूसरी तरफ अपशब्द’, राहुल गांधी द्वारा वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद BJP की प्रतिक्रिया

Updated:
विज्ञापन
‘एक तरफ नाटक, दूसरी तरफ अपशब्द’, राहुल गांधी द्वारा वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद BJP की प्रतिक्रिया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता रहे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद भाजपा की प्रतिक्रिया आयी है.

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि यह अच्छी बात है. यह इस देश की खूबसूरती होती थी कि आप अपने विपक्षी नेताओं की इज़्ज़त करते थे. लेकिन बदकिस्मती से जो नयी हुकूमत आयी है उन्होंने इस मुल्क की तमाम बुनियादों को हिला कर रख दिया है.

वहीं राहुल गांधी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने को लेकर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बताना होगा कि एक तरफ वह नाटक कर श्रद्धांजलि देने सदैव अटल पर जाते हैं और दूसरी तरफ आपके नेता अपशब्दों का उपयोग करते हैं. यह दिखाता है कि आपके अंदर कितना ज़हर है.

undefined
राहुल गांधी ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की समाधियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता रहे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद से कई नेताओं का बयान सामने आ रहा है.

Also Read: राहुल गांधी ने बापू, नेहरू, इंदिरा, अटल बिहारी वाजपेयी और जगजीवन राम की समाधियों पर अर्पित की श्रद्धांजलि

राहुल गांधी सबसे पहले अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि ‘वीर भूमि’ गये और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’, नेहरू की समाधि ‘शांति वन’, लाल बहादुर शास्त्री की समाधि ‘विजय घाट’, महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

गांधी परिवार का कोई सदस्य पहली बार वाजपेयी की समाधि पर पहुंचा

यहां चर्चा कर दें कि गांधी परिवार का कोई सदस्य या कांग्रेस का कोई शीर्ष नेता पहली बार वाजपेयी की समाधि पर पहुंचा है. वाजपेयी की 25 दिसंबर को जयंती थी. कांग्रेस के अनुसार, पहले राहुल गांधी का शनिवार शाम ही इन नेताओं की समाधियों पर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन पदयात्रा पूर्ण होने में समय लग जाने के कारण इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में करीब 3,000 किलोमीटर की दूरी तय करके दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने इन प्रमुख नेताओं की समाधियों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन