Maharashtra : किसानों को खत्म करना चाहते हैं पीएम मोदी, पढ़ें राहुल गांधी की अमरावती रैली की 10 बड़ी बातें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Nov 2024 2:51 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi Amravati Rally Speech

Rahul Gandhi in Maharashtra : महाराष्ट्र के अमरावती में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि संविधान देश का ‘डीएनए’ है, लेकिन बीजेपी और आरएसएस के लिए यह कोरी किताब है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi in Maharashtra : महाराष्ट्र चुनाव से पहले रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अमरावती में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर तंज कसा. पढ़ें उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें

  1. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस संविधान को देश का ‘डीएनए’ मानती है, जबकि बीजेपी और आरएसएस के लिए यह एक ‘कोरी किताब’ है.

2. अमरावती में एक रैली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकारें गिराई जा सकती हैं जैसा कि महाराष्ट्र में किया गया.

3. कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान में यह भी नहीं लिखा है कि बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा सकता है.

4. कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी द्वारा हाल ही में किए गए उस दावे के बाद यह टिप्पणी की है जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस नेता अपनी चुनावी रैलियों में संविधान की एक प्रति दिखा रहे हैं जिसके अंदर खाली पन्ने हैं.

5. राहुल गांधी ने आरोप लगाया, मेरी बहन ने मुझे बताया कि इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी उसी मुद्दे पर बोल रहे हैं जिसे मैं उठाता रहा हूं. मैंने उनसे लोकसभा में कहा था कि जाति जनगणना होनी चाहिए और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाई जानी चाहिए.

Read Also : Maharashtra Elections 2024 : महाराष्ट्र में पहली बार बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने सीधे की बात, कहीं ये 10 बातें

6. कांग्रेस नेता ने कहा कि अब पीएम मोदी अपनी चुनावी रैलियों में कह रहे हैं कि मैं आरक्षण के खिलाफ हूं. वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह याददाश्त चले जाने की समस्या से ग्रस्त हैं.

7. राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री अब कहेंगे कि राहुल गांधी जाति जनगणना के खिलाफ हैं.

8. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि विरोधी लोगों ने मेरी छवि खराब करने और मुझे बदनाम करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं.

9. राहुल गांधी ने कहा कि मैं दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए खड़ा हूं.

10. राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी, किसानों और छोटे व्यवसायों को खत्म करने के हथियार हैं. बेरोजगारी बढ़ रही है और इसी कारण समाज में नफरत फैल रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola