Rahul Gandhi Defamation Case: गुजरात हाईकोर्ट से मिलेगी राहत! राहुल गांधी की याचिका पर आज होगी सुनवाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Apr 2023 8:08 AM
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका पर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. दरअसल, मोदी सरनेम विवाद मामले में गुजरात सेशंस कोर्ट ने 20 अप्रैल को हुई सुनवाई में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद राहुल गांधी ने हाईकोर्ट का रुख किया था.
Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका पर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. मानहानि मामले में सूरत की सेशंस कोर्ट से राहत न मिलने की सूरत में राहुल ने हाईकोर्ट की और रुख किया है. गौरतलब है कि एक जज जस्टिस गीता गोपी ने खुद को केस से अलग कर लिया था. जिसके बाद इस मामले की सुनवाई जस्टिस हेमंत की बेंच करेगी.
सूरत सेशंस कोर्ट से नहीं मिली थी राहत: गौरतलब है कि मोदी सरनेम विवाद मामले में गुजरात सेशंस कोर्ट की ओर से राहुल गांधी को राहत नहीं थी. 20 अप्रैल को हुई सुनवाई में सूरत की सेशंस कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़ी टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने उनकी सजा बरकरार रखी थी. जिसके बाद अपनी अपील को लेकर राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट का रुख किया था.
रद्द हो गई है राहुल गांधी की संसद सदस्यता: बता दें, इस मामले में सूरत कोर्ट की ओर से फैसला सुनाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी. इसके बाद राहुल गांधी को अपना सरकारी आवास भी खाली करना पड़ा था. वहीं, राहुल गांधी को मिली 2 साल की जेल के फैसले के खिलाफ तीन मई को सुनवाई होगी.
Also Read: Karnataka Election में पीएम मोदी की धमाकेदार एंट्री, दो दिन में 6 जनसभाओं को करेंगे संबोधित
2019 का है मामला: गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले में बीते 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक पूर्णेश मोदी की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










