ePaper

Rahul Gandhi के गुस्से के बाद झुका ट्विटर! रिस्टोर किया Twitter हैंडल

Updated at : 14 Aug 2021 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
Rahul Gandhi के गुस्से के बाद झुका ट्विटर! रिस्टोर किया Twitter हैंडल

New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi along with other opposition parties' leaders talks to the media at a protest march against the curtailment of the Monsoon Session of Parliament, in New Delhi, Thursday, Aug 12, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI08_12_2021_000052B)

Rahul Gandhi/Twitter : कांग्रेस के नेता ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खोल दिये गये हैं.

विज्ञापन

Rahul Gandhi/Twitter : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को बंद (लॉक) करने के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने शनिवार को इसे खोलने का काम किया. कांग्रेस के नेता ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खोल दिये गये हैं.

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद किये जाने को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को ट्विटर पर जमकर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि यह अमेरिकी कंपनी भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है तथा लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला करने का काम कर रही है.

क्या कहा राहुल गांधी ने : कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने यह दावा भी किया था कि ट्विटर पक्षपातपूर्ण है और वह सरकार के कहे मुताबिक काम कर रहा है. उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये थे.

Also Read: Twitter के बाद राहुल गांधी का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट भी होगा लॉक? राष्ट्रीय बाल आयोग ने लिखी चिट्ठी

क्यों किया गया अकाउंट बंद : यहां चर्चा कर दें कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था. ट्विटर की ओर से कहा गया था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाने का काम किया है. कांग्रेस ने पिछले दिनों कहा था कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है.

क्या कहा था पार्टी ने : कांग्रेस का कहना था कि उसके संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता पवन खेड़ा और कई अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किये गए हैं.

राहुल गांधी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की एक्शन की मांग : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर के बाद शुक्रवार को फेसबुक से कहा कि वह दिल्ली में कथित दुष्कर्म की पीड़िता नौ साल की बच्ची के माता-पिता की तस्वीर पोस्ट करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के खिलाफ कार्रवाई करे. आयोग ने फेसबुक से कहा कि राहुल के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को लेकर उचित कार्रवाई करे क्योंकि जो वीडियो डाला गया है वह पॉक्सो और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन है.

भाजपा बोली, राहुल ट्विटर पर सक्रिय थे, वहां से भी बाहर : भाजपा ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से बंद किये जाने को लेकर कहा कि यही वह एकमात्र जगह थी, जहां वह सक्रिय थे लेकिन उन्हें अब वहां से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्विटर अकाउंट बहाल करने के लिए राहुल को केंद्र द्वारा लागू किये गये नये सोशल मीडिया नियमों का पालन करने को कहा.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola