Video: 'राफेल में बांध दिया नींबू-मिर्च,' केंद्र सरकार पर अजय राय का सबसे बड़ा हमला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 May 2025 6:24 PM
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया है. जमीन से लेकर आसमान तक पड़ोसी देश पर बैन लगा दिया है. हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस ने आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक ‘खिलौना विमान’ दिखाया, जिस पर राफेल लिखा हुआ है और उसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई है. अजय राय ने कहा, “देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं और लोग इससे पीड़ित हैं. पहलगाम आतंकी हमले में हमारे नौजवानों की जान चली गई… लेकिन, यह सरकार जो बहुत बातें करती है, कहती है कि आतंकवादियों को कुचल देंगे – राफेल लेकर आए, लेकिन उनके हैंगर में मिर्च और नींबू लटके हुए हैं. वे आतंकवादियों, उनके समर्थकों और उनके समर्थकों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे?”
#WATCH | Varanasi | Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai shows a 'toy plane' with Rafale written on it and lemon-chillies hanging in it.
— ANI (@ANI) May 4, 2025
Ajay Rai says, "Terrorist activities have increased in the country, and people are suffering from it. Our youth lost their lives in the… pic.twitter.com/wIwLsa4akD
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर क्या-क्या किया?
भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच हवाई और जमीनी मार्गों के माध्यम से पड़ोसी देश के साथ सभी श्रेणियों की डाक और पार्सल सेवा शनिवार को बंद कर दी. वहीं, नौवहन महानिदेशालय (डीजीएस) के अनुसार, भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी पोतों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के अलावा भारत ने भारतीय जहाजों को पाकिस्तानी बंदरगाहों पर जाने से भी रोक दिया है. प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं.
सिंधु जल संधि और वीजा भी रद्द
इससे पहले, भारत ने हमले के बाद कठोर कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि स्थगित करने, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और अटारी एकीकृत जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया था. भारत ने राजनयिक संबंधों को भी कमतर करने का फैसला किया था.
पाकिस्तान ने भारतीय पोतों के लिए बंदरगाह बंद किए
पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ नए दंडात्मक कदम उठाए जाने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय ध्वज वाले पोतों के लिए अपने बंदरगाहों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए