सीएम मान ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौर, कहा- बाढ़ प्रभावितों की सेवा में रहेगा पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Aug 2025 4:34 PM

विज्ञापन

Punjab News: बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम भगवंत मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का तूफानी दौरा किया. सीएम मान ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि पानी के बढ़ते स्तर से लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है. सीएम मान ने कहा कि इन जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को मदद मिल सके.

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर को तैनात करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री मान ने कहा “लोगों ने हमारे पक्ष में बड़ा जनादेश देकर हमें यह हेलीकॉप्टर दिया है और संकट की इस घड़ी में लोगों की सेवा के लिए यह हेलीकॉप्टर तैनात रहेगा.” शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग पानी से घिरे गांवों में फंसे हुए हैं, जिन्हें तत्काल मदद की जरूरत है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को तुरंत सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार ने अपना हेलीकॉप्टर लोगों की सेवा में लगा दिया है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब से वे कार के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जबकि हेलीकॉप्टर लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा.

बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता देगी पंजाब सरकार- सीएम मान

लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और विभिन्न जिलों के प्रशासन से पानी के स्तर और राहत कार्यों के बारे में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करना अपना कर्तव्य समझती है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के दूर-दराज के इलाकों में प्रत्येक व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा रही है. विशेष रूप से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है.

बाढ़ प्रभावितों की सेवा में रहेगा पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि पानी के बढ़ते स्तर से लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है. सीएम मान ने कहा कि इन जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को मदद मिल सके. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार भारी बारिश के कारण उत्पन्न इस स्थिति में लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ताकि लोगों को इन क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले से ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

सीएम मान ने कहा- नुकसान की भरपाई करेगी पंजाब सरकार

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल समय में लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण लोगों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि विशेष गिरदावरी निष्पक्ष ढंग से की जाए ताकि लोगों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जा सके। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार लोगों को मुआवजा देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान की पूरी भरपाई के लिए लोगों की फसल, पशु, घर और अन्य वस्तुओं को विशेष गिरदावरी में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों में जहां पानी ने तबाही मचाई है, वहां हुए नुकसान का आकलन कर लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा. भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बाढ़ के दौरान हुए एक-एक पैसे के नुकसान की भरपाई करेगी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola