Punjab News: निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच झड़प, पुलिसकर्मी समेत 10 घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2022 10:35 PM
Punjab News: पंजाब में रविवार को निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों तब झड़प हो गई, जब निहंग सिखों ने अपने मवेशियों को चराने के लिए डेरा परिसर में कथित तौर पर जबरन घुसने की कोशिश की.
Punjab News: पंजाब में रविवार को निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच झड़प की खबर है. बताया जा रहा है कि यह झड़प तब हो गई, जब निहंग सिखों ने अपने मवेशियों को चराने के लिए डेरा परिसर में कथित तौर पर जबरन घुसने की कोशिश की. इस झड़प में एक पुलिसकर्मी समेत 10 व्यक्ति घायल हुए है.
डेरा परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस के अनुसार, निहंगों का एक समूह अपने मवेशियों को चराने के लिए डेरा परिसर में प्रवेश करना चाहता था. लेकिन, राधा स्वामी संप्रदाय के अनुयायियों ने उन्हें रोक दिया. पुलिस के अनुसार निहंगों में से एक ने कथित तौर पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के एक सुरक्षा प्रभारी पर हमला कर दिया, जिसकी पहचान परमदीप सिंह तेजा के रूप में हुई और उसके कंधे में चोट लगी.
जानकारी के मुताबिक, जंडैला गुरु पुलिस थाने के प्रभारी दविंदर कुमार मौके पर मौजूद थे और उन्होंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और उन्हें भी चोटें आयीं. पुलिस के अनुसार, स्थिति तब बिगड़ गई जब निहंगों के समूह ने फिर से डेरा परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की, जिससे दोनों समूहों के बीच झड़प हुई. पुलिस अधिकारी के अलावा दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हुए हैं.
Also Read: Explainer: जानिए क्या है महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद, कैसे हुई इस झगड़े की शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










