30 हजार की ड्रेस में कोर्ट पहुंचीं सिया, सोशल मीडिया पर बवाल- आखिर हिरासत में महंगे कपड़े किसने दिए
पुलिस कस्टडी में 30000 की ड्रेस पहने दिखाई दीं सिया गोयल ( स्रोत - सोशल मीडिया )
Pune murder case : पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल पेशी के दौरान 30 हजार रुपये की ड्रेस में नजर आईं. उनकी इस महंगी पोशाक और आत्मविश्वास भरे चेहरे ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस कस्टडी में उन्हें ये कपड़े किसने उपलब्ध कराए.
Pune murder case : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल को जब पेशी के लिए कोर्ट लाया गया,तो इस बार चर्चा किसी कानूनी कार्रवाई की नहीं, बल्कि उनकी महंगी ड्रेस की हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान सिया करीब 30 हजार रुपये की ड्रेस पहनकर अदालत पहुंचीं. सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान इस बात ने खींचा कि उनके चेहरे पर तनाव या घबराहट की बजाय सामान्य और आत्मविश्वास भरे भाव दिखाई दिए .उसकी इस तस्वीर केसामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
यूजर्स ने उठाए तीखे सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि पुलिस कस्टडी में रहने के दौरान सिया गोयल को इतने महंगे कपड़े आखिर किसने उपलब्ध कराए. कुछ लोगों ने हिरासत की व्यवस्था और नियमों पर सवाल खड़े किए, जबकि कुछ ने इसे विशेष सुविधाएं मिलने का मामला बताया. हालांकि, इस संबंध में पुलिस या जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
पहले भी कई वजहों से चर्चा में रही हैं सिया
सिया गोयल का नाम पहले से ही विवादों और जांच के कारण चर्चा में रहा है. उनके खिलाफ चल रही जांच और गिरफ्तारी को लेकर पहले भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं. अब पेशी के दौरान उनके महंगे पहनावे ने मामले को नया मोड़ दे दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने पुराने विवादों को फिर से चर्चा में ला दिया है और लोग पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
तस्वीरों ने बढ़ाई सस्पेंस, जवाब का इंतजार
फिलहाल सवाल यह है कि क्या सिया गोयल को परिवार की ओर से कपड़े उपलब्ध कराए गए थे या कानूनी प्रक्रिया के तहत इसकी अनुमति दी गई थी. जब तक पुलिस या संबंधित अधिकारी इस पर आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं देते, तब तक सोशल मीडिया पर अटकलों और सवालों का दौर जारी रहने की संभावना है. मामले की जांच के साथ-साथ अब लोगों की नजर इस नए विवाद पर भी टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें-केतन हत्याकांड में नया मोड़ : पॉलीग्राफ टेस्ट से पीछे हटे सिया-चेतन, अब बीड के युवक से पूछताछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए