Pune Car Accident Case: दो डॉक्टरों को किया गया गिरफ्तार, लगा ये आरोप

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Pune Porsche Accident | PTI

Pune Car Accident Case: रक्त के नमूने में हेरफेर के आरोप में दो डॉक्टरों गिरफ्तार किया गया है. जानें पुलिस की ओर से क्या दी गई जानकारी

विज्ञापन

Pune Car Accident Case: पुणे कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों को रक्त के नमूने में हेरफेर के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई है. आपको बता दें कि 19 मई की सुबह तेज रफ्तार पोर्श कार की चपेट में आने से दो इंजीनियर की जान चली गई थी. कार को कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था. पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ उस समय किशोर शराब के नशे में था.

पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि ससून अस्पताल के डॉ. तावरे और डॉ. हालनोर के निर्देश पर किशोर के रक्त के नमूने बदले गए. चूंकि किशोर के रक्त के नमूने बदले गए थे, ससून अस्पताल की जांच रिपोर्ट में शराब के बारे में कोई जिक्र नहीं मिला.

आरोपी किशोर को दुर्घटना के बाद शुरू में किशोर न्याय बोर्ड ने जमानत दे दी थी, साथ ही उसे सड़क दुर्घटनाओं पर एक निबंध लिखने के लिए भी कहा था, लेकिन बढ़ते जनाक्रोश और पुलिस द्वारा समीक्षा याचिका दायर करने के बाद आरोपी को 5 जून तक के लिए एक सुधार गृह में भेज दिया गया था.

आरोपी के दादा को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र में पुणे की एक कोर्ट ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में शामिल किशोर के दादा को पिछले दिनों 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट को बताया कि पॉर्श दुर्घटना मामले में शामिल किशोर के दादा के घर से एक सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) बरामद किया गया है. शुरुआती जांच से फुटेज के साथ छेड़छाड़ का भी पता चला है.

Read Also : पुणे कार दुर्घटना: आरोपी के दादा पर ड्राइवर को ‘बंधक’ बनाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के दादा को 19 मई की दुर्घटना के बाद पारिवारिक ड्राइवर को बंधक बनाने के आरोप के लिए गिरफ्तार किया था और एक अवकाशकालीन अदालत के समक्ष पेश किया गया था. उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने आरोपी किशोर के पिता समेत मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola