पुलवामा मुठभेड़ : एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने उतारा मौत के घाट

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
पुलवामा मुठभेड़ : एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने उतारा मौत के घाट

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान शहीद हो गया. इस दौरान एक अन्य जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के कामराजीपोरा गांव के एक बाग में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में तड़के तलाश अभियान चलाया गया.

आगे अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक जवान ने दम तोड़ दिया.

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और कुछ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola