Priyanka Gandhi in Wayanad: प्रियंका गांधी ने वायनाड में शुरू किया चुनाव प्रचार, बीजेपी पर बोला जोरदार हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Oct 2024 7:38 PM
Priyanka Gandhi in Wayanad
Priyanka Gandhi in Wayanad: प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए आज यानी सोमवार को अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने शासन के दौरान संविधान के मूल्यों को कमजोर किया है.
Priyanka Gandhi in Wayanad: केरल के वायनाड से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है. पनामारम में अपनी सार्वजनिक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सबसे कठिन समय में से एक के दौरान आप सभी वायनाड के लोगों ने उनका साथ दिया. अपने चुनावी कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन में संविधान के मूल्यों को लगातार कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने अपने भाषण में मणिपुर में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ योजनाबद्ध हमले हो रहे हैं.
बीजेपी पर प्रियंका गांधी ने बोला जोरदार हमला
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार विभिन्न समुदायों के बीच भय, गुस्सा और संकट फैला रही है. आपने अल्पसंख्यकों पर हमले देखे हैं. आपने मणिपुर में हमले देखे हैं. आपने बार-बार योजनाबद्ध तरीके से गुस्सा, नफरत और डर फैलते देखा है. प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि एक के बाद एक नीतियां आम लोगों के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्रों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं.
जारी रहेगी हमारी लड़ाई- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हम एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं. राहुल गांधी उसका नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी उन मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं, जिन पर देश बना है. हम अपने संविधान के मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं. आज हम अपने लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं. आज हम समानता के लिए लड़ रहे हैं और आप में से हर कोई इस लड़ाई में महत्वपूर्ण सैनिक है. प्रियंका ने कहा कि अगर वो सांसद चुनी जाती हैं तो वह पूरी मेहनत से काम करेंगी.
प्रियंका गांधी हैं वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार
बता दें, राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने 22 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में कलपेट्टा शहर में एक रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल किया था. इसके बाद आज यानी 28 अक्टूबर को प्रियंका गांधी दूसरी बार वायनाड में चुनावी प्रचार कर रही है.
Also Read: PM Modi Gujarat Visit: गुजरात को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का किया शुभारंभ
Jammu and Kashmir: अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










