PM Modi Gujarat Visit: गुजरात को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Oct 2024 7:41 PM

विज्ञापन

PM Modi Gujarat Visit, X

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (28 अक्टूबर) को गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड परिसर में सी-295 एयरक्राफ्ट के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. उन्होंने अमरेली में कई विकास योजनाओं का किया शुभारंभ किया.

विज्ञापन

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (28 अक्टूबर) को गुजरात दौरे पर हैं. अपने दौरान में पीएम मोदी ने प्रदेश को कई सौगात दिए हैं. पीएम मोदी ने अमरेली जिले के लाठी इलाके में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने भारत माता सरोवर का भी उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जल प्रबंधन के क्षेत्र में गुजरात के काम ने देश में एक मिसाल कायम की है. पीएम मोदी ने कहा कि अमरेली के बंदरगाहों को बंदरगाह आधारित विकास पहल के तहत विकसित किया जाएगा.

इससे पहले पीएम मोदी ने वडोदरा में भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. वडोदरा में पीएम मोदी ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. बता दें, स्पेन के पीएम सांचेज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. पीएम मोदी ने अपने समकक्ष स्पेन के पीएम के साथ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड का उद्घाटन किया. बता दें, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड परिसर में पहले विमान का निर्माण 2026 में किया जाएगा. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि टाटा-एयरबस निर्माण फैक्ट्री से भारत-स्पेन के संबंध मजबूत होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन के पीएम के साथ किया रोड शो

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा शहर में एक खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया. दोनों नेताओं ने सड़क के किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज ने शहर में हवाईअड्डे से टाटा विमान परिसर तक 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एकत्र लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया.

Also Read: Maharashtra Election 2024: एनसीपी शरद पवार गुट ने जारी की चौथी लिस्ट, अनिल देशमुख के बेटे को भी दिया टिकट

Jammu and Kashmir: अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola