कच्छ करेगा समंदर के पानी को मीठा और बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर एनर्जी प्लांट, PM मोदी का कार्यक्रम आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को अपने गृहनगर गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. गुजरात के कच्छ में वह आज अलग-अलग तीन परियोजनाओं की नींव रखेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को अपने गृहनगर गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. गुजरात के कच्छ में वह आज अलग-अलग तीन परियोजनाओं की नींव रखेंगे. इन परियोजनाओं में विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल सोलर प्रोजेक्ट का भी शामिल हैं जिसका प्रधानमंत्री आज भूमि पूजन करेंगे. वहीं पीएम कच्छ के मांडवी में डिसेलिनेशन प्लांट का भी नींव रखेंगे.
PM Modi in Gujarat today, to lay foundation stones of several projects
Read @ANI Story | https://t.co/0ceWsHVAcy pic.twitter.com/UunacbNppc
— ANI Digital (@ani_digital) December 15, 2020
बता दें कि कच्छ के खावड़ा में बनने वाले विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल सोलर प्लान्ट का भूमि पूजन प्रधानमंत्री करेंगे, उसकी क्षमता 30,000 मेगावाट होगी. यह अपनी तरह का पहला पार्क है, जिसमें पवन और सौर उर्जा दोनों स्थित है. यह कच्छ के खावड़ा में भारत-पाक सीमा पर स्थित है. वहीं डीसेलिनेशन प्लान्ट कच्छ के ही माण्डवी में बन रही है. यह 10 लीटर करोड़ लीटर पानी को प्रतिदिन साफ करेगा.
वहीं आज के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से भी मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन के बीच वह कच्छ के कृषक समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे. वहीं गुजरात के सिख किसानों से भी मुलाकात करेंगे. मामलू हो कि कृषि कानूनों (Farm Laws 2020) के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन (Farmers Protest 2020) आज 20वें दिन भी जारी है.
वहीं गुजरात दौरे से पहले पीएम ने ट्वीट कर सरदार पटेल को नमन किया. उन्होंने कहा कि सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. उनके दिखाए मार्ग हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




