Live Updates

Kisan Andolan LIVE Updates: अब यूपी के किसानों ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : कृषि कानूनों (Farm Laws 2020) के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन (Farmers Protest 2020) आज 20वें दिन भी जारी है. कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे किसान कल भूख हड़ताल (Hunger Strike) किया. इसके साथ-साथ किसानों ने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लिया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. इसी बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कु देश के 10 किसान संगठनों ने कृषि कानूनों को सही बताया है और उनका समर्थन किया है. सरकार से किसानों की कई राउंड की बात हुई है, लेकिन अभीतक बीच का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

अब यूपी के किसानों ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री से की मुलाकात

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, आज UP से आये भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारी से बातचीत की. उन्होंने तीनों कृषि सुधार कानूनों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हम कानूनों और सरकार के साथ हैं कृषि सुधार कानूनों की जरुरत काफी लंबे समय से थी.

आंदोलन के बीच कृषि मंत्री से भारतीय किसान यूनियन ने की मुलाकात

दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 20वें दिन भी जारी है. इस बीच भारतीय किसान यूनियन के सदस्य कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की.

17 दिसंबर को किसान आंदोलन में शामिल होंगी यूपी की कई खापें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कई खापों ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे किसान आंदोलन को समर्थन दिया है और वह 17 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. ‘अखिल खाप परिषद’ के सचिव सुभाष बालियान ने कहा कि शाहपुर पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र के शोरम गांव में सोमवार को हुई खाप प्रमुखों की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

किसान नेता का सरकार पर बड़ा हमला 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी किसान हैं. उनकी कृषि उपज किस दर पर बेची गई, क्या उसे एमएसपी पर बेचा गया? क्या उसे नुकसान हुआ या लाभ हुआ? … सरकार को गांवों का दौरा करना चाहिए और बैठकें करनी चाहिए.

कानून से कांग्रेस, अकाली को ही दिक्कत – गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार चाहती है मंडी भी रहे लेकिन किसान देश में जहां चाहे वहां फसल बेचे. इससे किसानों को कोई दिक्कत नहीं है. दिक्कत अमरिंदर सिंह, कांग्रेस, अकाली को हो रही है, जिनका मंडी पर वर्चस्व है.

किसानों को भड़काया गया – मुख्तार अब्बास नक़वी

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि धरने पर बैठे किसानों से हमें कोई शिकायत नहीं है, वे सीधे-सादे लोग हैं. उन्हें भड़काया गया. वे आज खुद महसूस कर रहे हैं कि जिन मुद्दों को लेकर हमें यहां बैठाया गया उस मुद्दे का तो सरकार ने समाधान कर दिया और कहा कि हम आपके साथ हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola