PM मोदी ने कहा- बंगाल को बर्बाद करने वाले विचारधारा के लोग दिल्ली में आंदोलन करवा रहे हैं

Updated:
विज्ञापन

Kisan Andolan, Farmers protest, PM Narendra Modi farmers address LIVE : दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर अपनी मांगों के लेकर डटे किसानों का आंदोलन आज 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है. वही आज पीएम नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) के तहत 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये भेजे दिया है. पीएम मोदी आज देश के 6 राज्यों के करीब 9 करोड़ किसानों को वर्चुअली संवाद कर रहे हैं.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के साथ बातचीत के लिए सरकार खुले दिल से तैयार है.

कृषि सुधार के जरिए हमने बेहतर विकल्प दिया है – पीएम

पीएम मोदी ने कहा इन कृषि सुधार के जरिए हमने किसानों को बेहतर विकल्प दिए हैं. इन कानूनों के बाद आप जहां चाहें जिसे चाहें अपनी उपज बेच सकते हैं.आपको जहां सही दाम मिले आप वहां पर उपज बेच सकते हैं.

पीएम ने ममता बनर्जी पर किया हमला 

पूरे देश में सिर्फ पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां किसानों को PM किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि बंगाल के 23 लाख से अधिक किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं. लेकिन राज्य सरकार ने वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को इतने लंबे समय से रोक रखा है.

बिना बिचौलिए और कमीशन के किसानों के खाते में गये पैसे

पीएम नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज, 18,000 करोड़ रुपये से अधिक सीधे किसानों के खातों में जमा किए गए हैं; कोई बिचौलिए, कोई कमीशन नहीं.

पीएम मोदी ने जब अरुणाचल के किसान से पूछा ये सवाल 

किसानों से प्रधानमंत्री के संवाद करते हुए अरुणाचल प्रदेश के किसान से पूछा कि क्या कंपनी आपकी सिर्फ अदरक ले जाती है या जमीन ही ले जाते हैं तो उन्होंने कहा कि केवल अदरक ले जाती है. पीएम ने कहा जमीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है.

कृषि कनूनों पर कुछ लोग फैला रहे हैं भ्रम – पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने के बाद कई राज्यों के किसानों के साथ संवाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि आपकी फसल का कोई कांट्रैक्ट करेगा तो जमीन भी चली जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola