ePaper

Presidential Election: नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में

Updated at : 02 Jul 2022 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Presidential Election: नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में

निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 जून तक 94 व्यक्तियों से 115 नामांकन पत्र मिले जिनमें से 107 जरूरी मापदंड नहीं पूरा करने पर खारिज कर दिये गये. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू और सिन्हा के नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया.

विज्ञापन

नाम वापस लेने का आखिरी दिन बीत जाने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में रह गये हैं. 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए 115 नामांकन पात्र मिले, जिसमें 107 को खारिज कर दिया गया.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 115 नामांकन पत्र, 107 खारिज

निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 जून तक 94 व्यक्तियों से 115 नामांकन पत्र मिले जिनमें से 107 जरूरी मापदंड नहीं पूरा करने पर खारिज कर दिये गये. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू और सिन्हा के नामांकन पत्र, जो चार-चार थे, वैध नामांकन की सभी कसौटी पर खरे पाये गये और उन्हें स्वीकार कर लिया गया.

Also Read: द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को आयेंगी झारखंड, राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को नेताओं से करेंगी भेंट

18 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान

राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि संसद भवन के कमरा नंबर 63 में तथा राज्य विधानसभाओं में अधिसूचित कमरों में 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा.

Also Read: Presidential Election: पीएम मोदी की अगवानी न कर यशवंत सिन्हा के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगे सीएम राव

मतदान में ये होंगे शामिल

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली एवं पुडुचेरी की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं. बीजू जनता दल (बीजद), बहुजन समाज पार्टी (बसपा)एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) समेत कई क्षेत्रीय दल मुर्मु का समर्थन कर रहे हैं ,ऐसे में राजग प्रत्याशी के पक्ष में संख्याबल जान पड़ रहा है एवं उनके आसानी से जीत जाने की संभावना है. सांसद सामान्यत: संसद में तथा विधायक राज्यों /केंद्रशासित प्रदेश की राजधानियों में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित स्थलों पर मतदान करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola