Pooja Singhal Suspension: IAS पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त करने पर भड़की बीजेपी, झारखंड की JMM-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Jan 2025 4:32 PM
Ravi Shankar Prasad
Pooja Singhal Suspension: भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुकीं झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त करने पर बीजेपी भड़क गई है. जेएमएस और कांग्रेस पर पार्टी ने हमला किया है.
Pooja Singhal Suspension: झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त करने पर राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, “इंडिया गठबंधन की सरकारें, इंडिया गठबंधन वाले बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लेकिन इनकी सरकारें इतनी भ्रष्ट रूप से काम करती हैं इसका शर्मनाक उदाहरण सामने आया है. आपने सुना होगा, झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुईं. उनके सीए से 16 करोड़ रुपये बरामद किए गए. पीएमएलए अधिकारियों ने उनसे 36 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए. वे पिछले 28 महीनों से जेल में थीं. दिसंबर में उन्हें जमानत मिली और 21 जनवरी को उनका निलंबन वापस लेकर उन्हें बहाल कर दिया गया.”
रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से मांगा जवाब
बीजेपी नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने पूजा सिंघल के मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, जिसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है और पीएमएलए कोर्ट ने मामला दर्ज किया है, करोड़ों रुपये बरामद किए गए, जेल से बाहर आते ही उन्हें बहाल कर दिया गया. कांग्रेस भी झारखंड सरकार का हिस्सा है और उन्हें जवाब देना होगा कि क्या हो रहा है. मेरा सवाल राहुल गांधी से है जो संविधान को हाथ में लेकर घूमते हैं. हम इसकी निंदा करते हैं और कांग्रेस से जवाब मांगते हैं.”
यह भी पढ़ें: ‘रावण को हिरण बताना’ केजरीवाल को पड़ा भारी, BJP ने किया पलटवार
दिल्ली की जनता केजरीवाल और राहुल गांधी की मिलीभगत को जान गई है: रविशंकर
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “चुनाव आ गए हैं, इसलिए वे शोर मचाएंगे. वे किसके खिलाफ आरोप नहीं लगाते? वे प्रधानमंत्री, उपराज्यपाल और विपक्ष के खिलाफ आरोप लगाते हैं. लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ नहीं. राहुल गांधी ने एक दिन उनके खिलाफ बहुत कुछ कहा. उनसे इस बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. दोनों ही भाजपा को हराना चाहते हैं और इस बार दिल्ली की जनता दोनों को हराना चाहती है.” लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव के लिए अपनी रैली रद्द करने पर वे कहते हैं, “जब भी वे मैदान में उतरेंगे, उन्हें केजरीवाल की आलोचना करनी होगी. उन्हें जोरदार तरीके से बोलना होगा. क्या कांग्रेस पार्टी दिल्ली चुनाव गंभीरता से लड़ रही है? नहीं. जनता इस मिलीभगत को समझती है और वे इसका जवाब देंगे.”
यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो किया जारी
यह भी पढ़ें: पीएमएलए कोर्ट के बाद अब झारखंड सरकार से भी पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










