ePaper

भूत के डर से एक पुलिसकर्मी ने लगायी फांसी, दावा- सपने में आकर ऐसे डराती थी एक महिला...

Updated at : 16 Nov 2021 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
भूत के डर से एक पुलिसकर्मी ने लगायी फांसी, दावा- सपने में आकर ऐसे डराती थी एक महिला...

फांसी लगाने वाला प्रभाकरन 33 वर्ष का है. वह कल्लाकुरिची जिले का रहने वाला था. वह कुड्डालोर सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था.

विज्ञापन

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है. यहां एक पुलिसकर्मी ने भूत के डर से अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

फांसी लगाने वाला प्रभाकरन 33 वर्ष का है. वह कल्लाकुरिची जिले का रहने वाला था. वह कुड्डालोर सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था. वह अपने पुलिस क्वार्टर में मृत पाया. प्रभाकरन की शादी विष्णुप्रिया से हुई थी और उनका एक बेटा और एक बेटी हैं.

इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार प्रभाकरन का परिवार कुड्डालोर में पुलिस क्वार्टर में रहता था. प्रभाकरन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उसका इलाज भी चल रहा था.

Also Read: राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाया, पेट्रोल चार और डीजल पांच रुपये सस्ता होगा

हाल ही में प्रभाकरन ने एक अजीब सपना देखना का दावा किया, जिसमें आग में जली एक महिला उसका गला घोंटने की कोशिश कर रही थी. अपने सपने का जिक्र प्रभाकरन ने परिवार वालों और दोस्तों से भी किया था.

बताया जा रहा है कि प्रभाकरन ने कई ज्योतिषियों से भी संपर्क किया था और बीमारी का जिक्र करके 15 दिन की छुट्टी भी ली थी. अपनी पत्नी और बच्चों को उसने अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया था. जब उसकी पत्नी घर लौटी तो उसने प्रभाकरन को छत से लटका पाया. अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कुड्डालोर पुलिस का कहना है कि प्रभाकरन ने भूत के डर से आत्महत्या कर ली, उसे यह डर था कि कोई भूत उसे परेशान कर रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रभाकरन के करीबियों का भी यही कहना है कि उसे भूत का डर था. दिलचस्प बात यह है कि इस क्षेत्र में एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकरआत्मदाह कर ली थी.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola